WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में बाप-बेटे की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। हम बात कर रहे हैं रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) और डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) की। स्मैकडाउन (SmackDown) टैग टीम चैंपियनशिप के लिए इन दोनों सुपरस्टार्स का मुकाबला द उसोज के साथ हुआ। द उसोज ने एक बार फिर जबरदस्त प्रदर्शन कर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। Watch and learn!#SummerSlam @reymysterio pic.twitter.com/1cuJEYpaHm— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021WWE सुपरस्टार्स जे और जिमी उसो ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कीजिमी उसो और जे उसो ने एक बार फिर रोमन रेंस को खुश कर दिया। दोनों ने इस मैच में अपने अनुभव का फायदा उठाया। रे मिस्टीरियो ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन डॉमिनिक कुछ खास नहीं कर पाए। कई बार मैच में ऐसा लगा कि टाइटल में बदलाव हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रे मिस्टीरियो ने जरूर जे और जिमी उसो को काफी परेशान किया। मैच का अंत भी काफी अच्छा रहा। रे ने अपनी तरफ से सब कुछ जीतने के लिए किया लेकिन डॉमिनिक साथ नहीं दे पाए। इसका पूरा फायदा जिमी उसो और जे उसो ने उठाया। रे मिस्टीरियो एक बार 619 लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हो गए थे लेकिन जे उसो ने इसे नाकाम कर दिया। इसके बाद द उसोज ने अपने ही अंदाज में फिनिशिंग मूव लगाकर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। रोमन रेंस के भाइयों ने अपनी चैंपियनशिप एक बार फिर डिफेंड कर ली। रे और डॉमिनिक के पास भी ये चैंपियनशिप वापस लाने का अंतिम मौका था। रे और डॉमिनिक अब दोबारा इस चैंपियनशिप के लिए चुनौती नहीं दे पाएंगे। अब द उसोज को ब्लू ब्रांड में जल्द ही नए प्रतिद्वंदी मिलेंगे। WWE SummerSlam में एलेक्सा ब्लिस vs ईवा मैरी का मैच भी फैंस को देखने को मिला। एलेक्सा ब्लिस ने अपने माइंडगेम से फिर जीत हासिल की। ये मैच काफी छोटा रहा लेकिन एलेक्सा ने एक बार फिर सभी को प्रभावित कर दिया। ईवा मैरी को फिर से बड़ा झटका लगा। इस मैच में डूड्रॉप ने भी ईवा मैरी की जमकर बेइज्जती की। मैरी काफी गुस्से में अंत में नजर आईं। एलेक्सा ब्लिस ने एक बार फिर दिखा दिया कि वो विमेंस डिवीजन की सबसे तगड़ी रेसलर हैं। "AND THE LOSER OF THIS MATCH IS ... EVA MARIEEEEEE!" - @DoudropWWE#SummerSlam @natalieevamarie pic.twitter.com/BhJG88tn1X— WWE Universe (@WWEUniverse) August 22, 2021