WWE SummerSlam 2023: 3 बड़ी गलतियां जो इस इवेंट में नहीं होनी चाहिए 

WWE सुपरस्टार्स गुंथर और रोमन रेंस
WWE सुपरस्टार्स गुंथर और रोमन रेंस

SummerSlam: WWE इस साल समरस्लैम (SummerSlam) का आयोजन 5 अगस्त (भारत में 6 अगस्त) को कराने वाली है। WWE SummerSlam 2023 के लिए कई बेहतरीन मैच बिल्ड कर रही है। SummerSlam 2023 में कुछ बड़े सुपरस्टार्स की वापसी होने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

यही कारण है कि WWE फैंस इस इवेंट को शायद ही मिस करना चाहेंगे। WWE भी इस इवेंट में साधारण चीज़ें बुक करके फैंस को निराश नहीं करना चाहेगी। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसी बड़ी गलतियों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE SummerSlam 2023 में नहीं होनी चाहिए।

3- WWE SummerSlam 2023 में मेंस MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश इन फेल होना

डेमियन प्रीस्ट इस साल के Money in the Bank विजेता हैं। ऐसा लग रहा है कि वो अपने कॉन्ट्रैक्ट को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर कैश इन करके इस टाइटल को हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं। इस बात की काफी संभावना है कि डेमियन प्रीस्ट अपना MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करने के लिए SummerSlam के बड़े स्टेज को चुन सकते हैं।

देखा जाए तो डेमियन प्रीस्ट कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करके नया वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनना डिजर्व करते हैं। यही कारण है कि WWE द्वारा डेमियन प्रीस्ट को बिना टाइटल जीते MITB कॉन्ट्रैक्ट गंवाने के लिए बुक नहीं करना चाहिए। बता दें, पिछले साल ऑस्टिन थ्योरी ने बिना टाइटल जीते अपना कॉन्ट्रैक्ट गंवा दिया था इसलिए भी WWE को लगातार दूसरे साल MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश इन फेल कराने की गलती नहीं करनी चाहिए।

2- WWE आईसी चैंपियन Gunther का अपना आईसी टाइटल गंवाना

आईसी चैंपियन गुंथर मौजूदा समय में ड्रू मैकइंटायर के साथ फिउड का हिस्सा हैं। ऐसा लग रहा है कि गुंथर को SummerSlam में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मैच में अपना टाइटल डिफेंड करने के लिए बुक किया जा सकता है। ड्रू मैकइंटायर एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो कि गुंथर से टाइटल जीतने की क्षमता रखते हैं।

बता दें, गुंथर को आईसी चैंपियनशिप होल्ड करते हुए 400 से ज्यादा दिन हो चुके हैं। अगर गुंथर SummerSlam में अपना आईसी टाइटल हारते हैं तो वो हॉन्की टॉन्क मैन के 453 दिन लंबे आईसी चैंपियनशिप रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक जाएंगे। यही कारण है कि गुंथर को SummerSlam 2023 में टाइटल हारने के लिए बुक नहीं करना चाहिए।

1- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns की SummerSlam 2023 में हार

जे उसो ने रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज कर दिया है। इस हफ्ते SmackDown में ट्राइबल चीफ की वापसी के बाद इस बड़े मुकाबले को SummerSlam 2023 के लिए ऑफिशियल किया जा सकता है। देखा जाए तो जे उसो ने Money in the Bank 2023 में हुए टैग टीम मैच में रोमन रेंस को पिन किया था।

यही कारण है कि जे उसो SummerSlam 2023 में रोमन रेंस को हराने के बड़े दावेदार बन चुके हैं। हालांकि, ऐसा होता है तो ना रोमन रेंस ना केवल अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप गंवा देंगे बल्कि यह प्रीमियम लाइव इवेंट्स में उनकी लगातार तीसरी हार होगी। ट्राइबल चीफ को इस हार से इतना बड़ा नुकसान होगा जिसकी WWE शायद ही पूरी तरह भरपाई कर पाएगी इसलिए रोमन रेंस को SummerSlam 2023 में हार के लिए बुक करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications