Iyo Sky: WWE SummerSlam 2023 में ओस्का (Asuka), शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair ) और बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के बीच विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ। तीनों सुपरस्टार्स ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। बियांका ने जीत हासिल की। वो नईं विमेंस चैंपियन बन गईं है। हालांकि इसके बाद उनको झठका लगा। इयो स्काई (Iyo Sky) ने आकर उनके ऊपर MITB ब्रीफकेस कैश-इन कर दिया और टाइटल अपने नाम कर लिया। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_DAMAGE HAS BEEN DONE! GENIUS OF THE SKY!#IyoSky IS THE NEW #WWE WOMEN'S CHAMPION!!!!!#SummerSlam #SummerSlamWithSK pic.twitter.com/zZgWGMsLjb26354DAMAGE HAS BEEN DONE! GENIUS OF THE SKY!#IyoSky IS THE NEW #WWE WOMEN'S CHAMPION!!!!!#SummerSlam #SummerSlamWithSK pic.twitter.com/zZgWGMsLjbउम्मीद के मुताबिक ये मुकाबला बहुत ही तगड़ा रहा। बियांका और फ्लेयर ने शुरूआत ही इस मैच में अपना दबदबा बनाया। ओस्का ने भी बीच-बीच में वापसी की और अपना दम दिखाया। तीनों ने कुछ तगड़े मूव्स लगाकर फैंस का मनोरंजन किया। मैच में एक पल ऐसा आया जब बियांका ब्लेयर चोटिल हो गईं। इसके बाद ओस्का और फ्लेयर ने एक दूसरे पर हमला किया। मेडिकल स्टाफ की मदद से बियांका बैकस्टेज जाने लगी थीं। ऐसा लगा था कि वो वापसी नहीं कर पाएंगे लेकिन फिर भी उन्होंने मैच में एंट्री की। ब्लेयर ने दोबारा आकर रिंग में बवाल मचाया। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_So proud of these 3. 🥺What a moment for Damage CTRL.#SummerSlam #WWE pic.twitter.com/moxuJx248A327So proud of these 3. 🥺What a moment for Damage CTRL.#SummerSlam #WWE pic.twitter.com/moxuJx248Aशार्लेट ने ओस्का को फिगर 8 लॉक में जकड़ा लेकिन ब्लेयर ने 450 स्पलैश लगाया और पिन करने का असफल प्रयास किया। बियांका ने इसके बाद KOD देने की कोशिश की लेकिन फ्लेयर के ऊपर वो सफल नहीं हो पाईं। फ्लेयर ने बियांका को फिगर 8 लॉक में जकड़ लिया था। ओस्का ने इसके बाद शार्लेट पर मिस्ट फेंक दिया। इसका पूरा फायदा बियांका ने उठाया और ओस्का को पिन करते हुए विमेंस चैंपियनशिप को जीत लिया। WWE SummerSlam 2023 में इयो स्काई ने MITB ब्रीफकेस किया कैश-इनबियांका ब्लेयर ने टाइटल जीतने के बाद खुशी मनाईं। हालांकि उनकी ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाईं। इयो स्काई ने एंट्री की। बेली ने ब्रीफकेस से पहले फ्लेयर और ओस्का के ऊपर अटैक किया। रिंग के अंदर स्काई ने ब्रीफकेस से बियांका के इंजर्ड पांव पर हमला किया। उन्होंने बियांका को अपना फिनिशिंग मूव लगाकर पिन किया और टाइटल अपने नाम कर लिया। इयो ने अपने करियर में मेन रोस्टर में पहली बार बड़ा टाइटल जीता। यह उनके करियर की बहुत बड़ी उपलब्धि है। फैंस ने भी उन्हें तालियां बजाकर शुभकामनाएं दी। बियांका को जरूर इस बार बड़ा झटका लगा होगा। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_DAMAGE CTRL TAKES OVER #SummerSlam!#WWE pic.twitter.com/EMDOnghV0F49688DAMAGE CTRL TAKES OVER #SummerSlam!#WWE pic.twitter.com/EMDOnghV0F