WWE रिंग में फेमस यूट्यूबर ने 1 साल बाद चीटिंग से जीत हासिल कर मचाई सनसनी, 34 साल के रेसलर को उनकी मंगेतर के सामने किया धराशाई

Pankaj
 WWE SummerSlam 2023 की शुरूआत में हुआ जबरदस्त मैच
WWE SummerSlam 2023 की शुरूआत में हुआ जबरदस्त मैच

Logan Paul: WWE SummerSlam 2023 का सबसे पहला मुकाबला लोगन पॉल (Logan Paul) और रिकोशे (Ricochet) के बीच हुआ। दोनों सुपरस्टार्स ने उम्मीद के मुताबिक अच्छा मैच दिया। अंत में पॉल ने जीत हासिल की।

दोनों सुपरस्टार्स ने शुरूआत में ही तगड़ा एक्शन दिखाया। खासतौर पर रिकोशे ने अपने हाई-फ्लाईंग मूव्स से लोगन को परेशान किया। पॉल ने भी रिकोशे को अच्छा जवाब दिया। फैंस लगातार रिकोशे को चीयर कर रहे थे। मैच के दौरान पॉल लगातार WWE की रिंग अनाउंसर समांथा इरविन को चिढ़ा रहे थे। आपको बता दें रिकोशे की मंगेतर समांथा हैं।

लोगन पॉल ने मैच में अपना दबदबा बनाया और कुछ मूव्स दिखाए। उन्होंने रिकोशे को जबरदस्त रनिंग पॉवरस्लैम दिए। हालाकि रिकोशे ने भी अपना अनुभव दिखाकर पॉल को चौंकाया। दोनों सुपरस्टार्स ने एथलेटिज्म का शानदार नमूना इस मैच में पेश किया। कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था। पॉल ने हमेशा की तरह अपने कुछ अलग तरह मूव्स से फैंस को चौंकाया।

रिकोशे ने पॉल को टॉप रोप्स से जबदस्त नैक ब्रेकर दिया। हालांकि इस दौरान दोनों रिंग में धराशाई हो गए थे। दोनों ने एक-दूसरे को बहुत बार पिन किया लेकिन सफलता नहीं मिली। रिकोशे ने टॉप रोप्स से स्पलैश लगाया लेकिन पॉल ने अपने घुटने ऊपर कर दिए। पॉल ने इसका फायदा उठाया और अपने तेवर दिखाए। उन्होंने रोप्स से फ्रॉग स्पलैश लगाया और पिन किया, हालांकि रिकोशे ने किकआउट कर लिया था।

रिकोशे के पेट में भी चोट लग गई थी। लगातार वो अपने पेट को पकड़कर इसे दर्शा रहे थे। खैर मैच का अंत भी खतरनाक रहा। रिंगसाइड से किसी ने आकर लोगन पॉल को नकल डस्टर पहना दिया था। इसके बाद उन्होंने रिकोशे के ऊपर हमला किया और फिर जीत हासिल कर ली। पॉल ने चीटिंग के जरिए यहां पर जीत हासिल की।

WWE रिंग में लंबे समय बाद लोगन पॉल को मिली जीत

WWE SummerSlam 2022 में लोगन पॉल ने अंतिम बार जीत हासिल की थी। इसके बाद उनके कुछ मुकाबले हुए, जिसमें रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के साथ मैच भी शामिल है। बहुत लंबे समय बाद उन्हें कंपनी में जीत मिली है। इस हार से जरूर रिकोशे निराश हुए होंगे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now