WWE SummerSlam 2024 की तारीख और लोकेशन का हुआ ऐलान, Triple H समेत मौजूदा चैंपियन की आई जबरदस्त प्रतिक्रिया

Ujjaval
WWE SummerSlam 2024 को लेकर हुआ बड़ा ऐलान
WWE SummerSlam 2024 को लेकर हुआ बड़ा ऐलान

SummerSlam 2024: WWE हर साल ढेरों प्रीमियम लाइव इवेंट्स का आयोजन करता है। इस साल अभी तक फैंस को रॉयल रंबल (Royal Rumble) और एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) के तौर पर दो धमाकेदार इवेंट देखने को मिल गए हैं। जल्द ही रेसलमेनिया (WrestleMania) का आयोजन भी होने वाला है। अब समरस्लैम (SummerSlam 2024) की तारीख और जगह का भी आधिकारिक तौर पर ऐलान देखने को मिल गया है।

यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल ने अपने IMPAULSIVE TV पॉडकास्ट पर एक जबरदस्त ऐलान किया। उन्होंने बताया कि SummerSlam इवेंट का आयोजन 3 अगस्त 2024 को होगा। यह इवेंट ओहियो में स्थित क्लीवलैंड ब्राउन्स स्टेडियम में होगा। लोगन ने इतना बड़ा ऐलान करते हुए कहा,

"WWE SummerSlam इवेंट इस साल क्लीवलैंड, ओहियो में होस्ट किया जाएगा। मैं क्लीवलैंड से ही हूं और इसे क्लीवलैंड ब्राउन्स स्टेडियम में वापस लाना जबरदस्त चीज़ है।"

आप नीचे लोगन पॉल के पॉडकास्ट की क्लिप देख सकते हैं:

बाद में WWE ने आधिकारिक तौर पर इस चीज़ को कन्फर्म करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की। उन्होंने इसी बीच SummerSlam 2024 का लोगो भी जारी किया।

आप नीचे WWE द्वारा शेयर की गई पोस्ट देख सकते हैं:

WWE दिग्गज ट्रिपल एच और लोगन पॉल ने SummerSlam 2024 से जुड़े ऐलान को लेकर सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

लोगन पॉल ने अपने पॉडकास्ट पर बड़ा ऐलान करने के बाद सोशल मीडिया पर आकर इस इवेंट के लिए उत्साह दिखाया। उन्होंने पोस्ट में लिखा,

"मैं घर वापस आ रहा हूं।"

आप नीचे लोगन पॉल की प्रतिक्रिया देख सकते हैं:

WWE दिग्गज और चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच ने भी बड़े ऐलान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया सामने रखी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,

"हमारे पास इस साल SummerSlam की क्लीवलैंड में वापसी को लेकर कुछ बड़े प्लान हैं। लोगन पॉल, हमें इन चीज़ों की जानकारी थोड़े समय में फैंस को देनी होगी।"

आप नीचे ट्रिपल एच की पोस्ट देख सकते हैं:

SummerSlam असल में WrestleMania के बाद कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट है। WrestleMania 40 कुछ हफ्तों दूर है और इसके बाद सभी की निगाह SummerSlam पर होगी। देखना होगा कि कंपनी अपने अगले कुछ प्रीमियम लाइव इवेंट्स को किस तरह से बुक करती है।

Quick Links