WWE SummerSlam में रोमन रेंस के भाई का टूटेगा सपना लेकिन 2 स्टार्स रचेंगे इतिहास, दिग्गज को 10 साल बाद मिलेगी हार, नतीजे हुए लीक?

WWE
WWE SummerSlam 2024 में फैंस को मिल सकते हैं सरप्राइज (Photo: WWE.com)

Betting Odds For SummerSlam: WWE SummerSlam 2024 काफी नजदीक है। कंपनी अभी तक सात मुकाबलों का ऑफिशियल ऐलान कर चुकी है। फैंस को इस साल कुछ बड़े सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट में अब समर की सबसे बड़ी पार्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आ गई है।

BetOnline ने इस साल SummerSlam के लिए अंतिम सट्टेबाजी ऑड्स जारी कर दिए हैं। इन्हें देखकर फैंस कई उतार-चढ़ाव की उम्मीद कर सकते हैं। यहां से लगभग ये भी पता चल रहा है कि किसकी हार होगी और किसकी जीत।

SummerSlam में सबसे बड़ा मैच कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के बीच होगा। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। नई ब्लडलाइन ने अभी तक कोडी की हालत खराब की है।

रिपोर्ट के अनुसार कोडी इस समय -5000 के साथ अपने टाइटल को रिटेन करने के लिए फेवरेट माने जा रहे हैं। वहीं सिकोआ +1200 में चल रहे हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो कोडी अपनी चैंपियनशिप को आराम से रिटेन कर लेंगे। वहीं रोमन रेंस के भाई सिकोआ का टाइटल जीतने का सपना टूट सकता है।

डेमियन प्रीस्ट भी अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को गुंथर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। गुंथर -900 के साथ जीत के लिए फेवरेट माने जा रहे हैं। इसका मतलब है कि वो नए चैंपियन बन जाएंगे। डेमियन +500 में चल रहे हैं।

रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। मॉर्गन -500 और रिया +300 में चल रही हैं। इसका मतलब है कि लिव अपने टाइटल को आराम से रिटेन कर लेंगी। डॉमिनिक मिस्टीरियो का इस मैच में अहम रोल रह सकता है।

बेली अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप को नाया जैक्स के खिलाफ डिफेंड करेंगी। दिलचस्प बात ये है कि दोनों का गेम पिक'एम पर चल रहा है। इसका मतलब है कि दोनों में से मुकाबला कोई भी जीत सकता है। कोई भी मौजूदा समय में पसंदीदा नहीं है।

क्या WWE SummerSlam 2024 में दो स्टार्स रचेंगे इतिहास?

ब्रॉन ब्रेकर -3000 के साथ लग रहा है कि इस बार नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन जाएंगे। वहीं +900 के साथ सैमी ज़ेन की बादशाहत खत्म होती दिख रही है। एलए नाइट और लोगन पॉल के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। नाइट -210 और पॉल +160 में चल रहे हैं। इसका मतलब है कि एलए चैंपियन बन जाएंगे। वैसे ये आंकड़े सही हो गए तो फिर ब्रेकर और नाइट मेन रोस्टर में पहली बार टाइटल हासिल कर अपने करियर में इतिहास रच देंगे।

सीएम पंंक का वन-ऑन-वन मुकाबला ड्रू मैकइंटायर के साथ होगा। इस मैच में स्पेशल गेस्ट रेफरी के रूप में सैथ रॉलिंस रहेंगे। पंक साल 2014 के बाद WWE टीवी पर पहला सिंगल्स मैच लड़ेंगे। पंक +170 और मैकइंटायर -250 में चल रहे हैं। इसका मतलब है कि मुकाबले में सीएम की हार हो जाएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications