WWE SummerSlam में पूर्व चैंपियन को 'बॉयफ्रेंड' द्वारा मिले धोखे को बर्दाश्त नहीं कर पाई नन्ही फैन, सिर पकड़कर फूट-फूटकर रोता हुआ वीडियो हुआ वायरल 

WWE
WWE SummerSlam 2024 में पूर्व चैंपियन के साथ हुआ बड़ा धोखा (Photo: WWE.com)

SummerSlam Fan Moment: WWE SummerSlam 2024 बहुत ही जबरदस्त रहा। शो में कुछ बड़े सरप्राइज फैंस को मिले। कुछ स्टार्स को धोखा भी मिला। रिया रिप्ली (Rhea Ripley) के लिए इस बार की समर की सबसे बड़ी पार्टी अच्छी नहीं रही। डॉमिनिक मिस्टीरियो ने उनके साथ ऐसा गेम खेला कि किसी को यकीन नहीं हुआ। फैंस हक्के-बक्के रह गए थे।

Ad

रियी रिप्ली को इस बार प्यार में बड़ा धोखा मिला। पिछले दो साल से वो डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ काम कर रहीं थीं। इनकी जोड़ी ने खूब वाहवाही लूटी लेकिन लिव मॉर्गन ने सब बिगाड़ दिया। रिया की गैरमौजूदगी में लिव ने डॉमिनिक को अपने प्यार में फंसाने की पूरी कोशिश की। रिप्ली की वापसी के बाद मिस्टीरियो ने कहा कि वो मॉर्गन से नफरत करते हैं।

रिप्ली और डॉमिनिक का प्यार एक बार फिर परवान चढ़ा। SummerSlam 2024 में लिव ने अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप रिया के खिलाफ डिफेंड की। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। मुकाबले में मिस्टीरियो की दखलअंदाजी के कारण अंत में रिया को हार का सामना करना पड़ा। हद तो तब हो गई जब डॉम ने मॉर्गन को शानदार अंदाज में किस की। ये देखकर रिप्ली को बहुत गुस्सा आया था।

ये एक ऐसा पल था जिसने कई फैंस का दिल तोड़ा होगा। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फैन जोर से फूट-फूटकर रो रही है। वो रिप्ली को मिले धोखे को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाईं। उसे बिल्कुल भरोसा नहीं हो रहा है कि मिस्टीरियो ने रिया को धोखा दे दिया। सोशल मीडिया पर इस फैन का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Ad

WWE Raw में रिया रिप्ली ने दिखाया भयंकर गुस्सा

रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन की स्टोरी अब और घातक हो गई है। SummerSlam 2024 में डेमियन प्रीस्ट को भी फिन बैलर ने धोखा दिया था। अब प्रीस्ट और रिया जजमेंट डे से अलग हो गए हैं। इस हफ्ते Raw के एपिसोड में दोनों ने जेडी मैकडॉना, फिन बैलर, कार्लिटो, लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो की हालत खराब की। रिप्ली का बहुत ही खतरनाक अंदाज देखने को मिला। वो डॉमिनिक और लिव से पूरी तरह बदला लेने के मूड में हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications