WWE SummerSlam 2021 में होने जा रहे 4 मैच जिनमें स्टिपुलेशन जोड़ी जा सकती है

SummerSlam 2021 में कई मैचों में स्टिपुलेशन जोड़ने का फैसला किया जा सकता है
SummerSlam 2021 में कई मैचों में स्टिपुलेशन जोड़ने का फैसला किया जा सकता है

3- WWE SummerSlam 2021 में SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर vs साशा बैंक्स

इस हफ्ते WWE SmackDown में SummerSlam 2021 के लिए बियांका ब्लेयर vs साशा बैंक्स के मैच की घोषणा की जा चुकी है। इससे पहले WrestleMania 37 में भी इन दोनों सुपरस्टार्स का मुकाबला हो चुका है जहां बियांका, साशा को हराकर नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनी थीं।

अब जबकि, एक बार फिर इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए वन-ऑन-वन मैच होने जा रहा है, WWE इस मैच में नयापन लाने के लिए इसमें कोई स्टिपुलेशन जोड़ सकती है।

2- SummerSlam 2021 में द उसोज vs रे मिस्टीरियो & डॉमिनिक

Money in the Bank 2021 पीपीवी के किकऑफ शो में द उसोज, रे मिस्टीरियो & डॉमिनिक को हराकर नए SmackDown टैग टीम चैंपियंस बने थे। वर्तमान समय में भी ये दोनों टीम्स एक-दूसरे के खिलाफ फ्यूड का हिस्सा हैं और SummerSlam 2021 में इन दोनों टीम्स के बीच मैच की घोषणा की जा चुकी है।

WWE SummerSlam 2021 में SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप मैच में फैंस की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए इस मैच में स्टिपुलेशन जोड़ने का फैसला कर सकती है।

Quick Links