WWE SummerSlam: 4 सुपरस्टार्स जो पीपीवी में शायद अपना अंतिम मैच लड़ेंगे

WWE SummerSlam में कई दिग्गज दिखाई देंगे
WWE SummerSlam में कई दिग्गज दिखाई देंगे

WWE समरस्लैम (SummerSlam) पीपीवी के लिए सभी फैंस काफी उत्साहित दिखाई दे रहे है। WWE के इस इवेंट का काफी महत्व है। यह रेसलमेनिया (WrestleMania) के बाद WWE का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट है। इस वजह से WWE ने SummerSlam 2021 के लिए कई जबरदस्त मैच तय किये हैं। इसके अलावा स्टोरीलाइंस भी काफी खास रही हैं।

SummerSlam 2021 में कई सारे दिग्गजों का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने फैंस का ध्यान खींचने के लिए बड़े सुपरस्टार्स को पीपीवी का हिस्सा बनाया है। SummerSlam का आयोजन काफी सालों से हो रहा है और कई सारे दिग्गजों ने इस इवेंट में ढेरों मैच जीते होंगे। इस दौरान कुछ ऐसे दिग्गज सुपरस्टार्स भी हैं जो इस साल इवेंट में अपना अंतिम मैच लड़ेंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे तो SummerSlam 2021 में शायद अपना अंतिम मैच लड़ेंगे।

4- WWE SummerSlam में गोल्डबर्ग अंतिम बार दिखाई दे सकते हैं

गोल्डबर्ग SummerSlam 2021 में बॉबी लैश्ले के खिलाफ WWE चैंपियनशिप मैच लड़ने वाले हैं। इस दिग्गज सुपरस्टार का WWE के साथ 2022 तक का कॉन्ट्रैक्ट है। इसके अनुसार वो एक साल में WWE के लिए सिर्फ दो मैच लड़ेंगे। गोल्डबर्ग का यह 2021 में अंतिम मैच रहेगा। इसके बाद वो सीधा अगले साल दिखाई देंगे।

WWE जल्द ही सऊदी अरब में शोज़ की शुरुआत करेगा। हर साल WWE के सऊदी अरब में दो इवेंट्स देखने को मिलते हैं। ऐसे में गोल्डबर्ग जैसे दिग्गज को कंपनी वहां इस्तेमाल करना चाहेगा। इस वजह से यह SummerSlam में गोल्डबर्ग का अंतिम बार रह सकता है। गोल्डबर्ग की उम्र 54 साल है और वो ज्यादा समय तक नहीं लड़ेंगे।

इस वजह से SummerSlam में उनका बॉबी लैश्ले के साथ यह अंतिम मैच रह सकता है। इस मुकाबले में किसी एक वो विजेता के रूप में चुनना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि, गोल्डबर्ग शायद ही जीत दर्ज करेंगे क्योंकि Raw के लिए 2021 के बचे हुए महीनों में बिना चैंपियन के रहना मुश्किल होगा। इस वजह से वो संभावित रूप से अपना अंतिम SummerSlam मैच हार सकते हैं।

3- रे मिस्टीरियो

रे मिस्टीरियो SummerSlam 2021 में अपने बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ टीम बनाकर द उसोज़ को टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले हैं। रे मिस्टीरियो अभी अपने बेटे के साथ काम कर रहे हैं और उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, यह दिग्गज सुपरस्टार जल्दी ही पार्ट-टाइमर बन सकता है।

रे मिस्टीरियो ने पहले कई मौकों पर बताया है कि अब वो लगातार रेसलिंग नहीं करना चाहते हैं। वो कम मौकों पर लड़ना चाहते हैं। ऐसे में वो जल्द ही पार्ट-टाइमर की भूमिका में आ सकते हैं। इसके बाद उनके लिए SummerSlam जैसे बड़े इवेंट में नजर आना मुश्किल रह सकता है। अगर वो लड़ना कम कर देंगे तो WWE उन्हें रेटिंग्स बढ़ाने के लिए सिर्फ एपिसोड्स में इस्तेमाल करेगा। ऐसे में उनके लिए SummerSlam 2021 में अंतिम मैच रह सकता है।

2- ऐज

ऐज SummerSlam 2021 में सैथ रॉलिंस का सामना करेंगे। वो सालों बाद SummerSlam पीपीवी में कोई मैच लड़ेंगे। अंतिम बार वो 2010 में इस इवेंट के अंदर मुकाबले का हिस्सा थे। उनके लिए सैथ के खिलाफ SummerSlam मैच अंतिम साबित हो सकता है। ऐज अभी 47 साल के हो चुके हैं और वो WWE में पार्ट-टाइमर के रूप में काम करते हैं।

WWE के सऊदी अरब के इवेंट्स शुरू हो जाएंगे। इसके बाद WWE अपने दिग्गज सुपरस्टार को उन इवेंट्स में मुख्य रूप से इस्तेमाल करना चाहेगा। इस वजह से ऐज के कुछ मैच Super ShowDown या Crown Jewel में देखने को मिलेंगे। ऐसे में अगले साल से SummerSlam में शायद ही वो कोई मैच लड़ते हुए दिखाई देंगे। कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार वो साल में सीमित मुकाबले ही लड़ सकते हैं।

1- जॉन सीना

जॉन सीना अब पूरी तरह अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने WWE में लड़ना काफी कम कर दिया है। Summerslam में जॉन सीना का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा। उन्होंने यहां कई सारे सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़े हैं। उनके लिए SummerSlam 2021 में रोमन रेंस के खिलाफ अंतिम मैच रह सकता है।

वो अपने व्यस्त कार्यक्रम में से WrestleMania जैसे इवेंट के लिए भी समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में अब वो WWE में काफी कम मौकों पर दिखाई देंगे। WWE उन्हें अगले साल से शायद सिर्फ WrestleMania के लिए ही उपयोग करना चाहेगा। इस वजह से जॉन सीना SummerSlam 2021 में अपना अंतिम मैच लड़ सकते हैं।