WWE समरस्लैम (SummerSlam) पीपीवी के लिए सभी फैंस काफी उत्साहित दिखाई दे रहे है। WWE के इस इवेंट का काफी महत्व है। यह रेसलमेनिया (WrestleMania) के बाद WWE का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट है। इस वजह से WWE ने SummerSlam 2021 के लिए कई जबरदस्त मैच तय किये हैं। इसके अलावा स्टोरीलाइंस भी काफी खास रही हैं। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)SummerSlam 2021 में कई सारे दिग्गजों का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने फैंस का ध्यान खींचने के लिए बड़े सुपरस्टार्स को पीपीवी का हिस्सा बनाया है। SummerSlam का आयोजन काफी सालों से हो रहा है और कई सारे दिग्गजों ने इस इवेंट में ढेरों मैच जीते होंगे। इस दौरान कुछ ऐसे दिग्गज सुपरस्टार्स भी हैं जो इस साल इवेंट में अपना अंतिम मैच लड़ेंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे तो SummerSlam 2021 में शायद अपना अंतिम मैच लड़ेंगे।4- WWE SummerSlam में गोल्डबर्ग अंतिम बार दिखाई दे सकते हैं View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)गोल्डबर्ग SummerSlam 2021 में बॉबी लैश्ले के खिलाफ WWE चैंपियनशिप मैच लड़ने वाले हैं। इस दिग्गज सुपरस्टार का WWE के साथ 2022 तक का कॉन्ट्रैक्ट है। इसके अनुसार वो एक साल में WWE के लिए सिर्फ दो मैच लड़ेंगे। गोल्डबर्ग का यह 2021 में अंतिम मैच रहेगा। इसके बाद वो सीधा अगले साल दिखाई देंगे।WWE जल्द ही सऊदी अरब में शोज़ की शुरुआत करेगा। हर साल WWE के सऊदी अरब में दो इवेंट्स देखने को मिलते हैं। ऐसे में गोल्डबर्ग जैसे दिग्गज को कंपनी वहां इस्तेमाल करना चाहेगा। इस वजह से यह SummerSlam में गोल्डबर्ग का अंतिम बार रह सकता है। गोल्डबर्ग की उम्र 54 साल है और वो ज्यादा समय तक नहीं लड़ेंगे। इस वजह से SummerSlam में उनका बॉबी लैश्ले के साथ यह अंतिम मैच रह सकता है। इस मुकाबले में किसी एक वो विजेता के रूप में चुनना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि, गोल्डबर्ग शायद ही जीत दर्ज करेंगे क्योंकि Raw के लिए 2021 के बचे हुए महीनों में बिना चैंपियन के रहना मुश्किल होगा। इस वजह से वो संभावित रूप से अपना अंतिम SummerSlam मैच हार सकते हैं।