WWE SummerSlam: 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो पीपीवी में देखने को मिल सकती हैं

WWE SummerSlam में कई सरप्राइज मिल सकते हैं
WWE SummerSlam में कई सरप्राइज मिल सकते हैं

WWE समरस्लैम (SummerSlam 2021) पीपीवी काफी ज्यादा खास रहने वाला है। इस इवेंट के लिए WWE ने कई शानदार मैचों का ऐलान कर दिया है। इस इवेंट में कुछ रोचक मैच देखने को मिलेंगे और इस वजह से हर कोई उम्मीद कर रहा है कि यह पीपीवी यादगार बनेगा। पिछले कुछ सालों में WWE ने SummerSlam को बेहतर बनाने की कोशिश की।

इस दौरान WWE कुछ हद तक सफल भी रहा है। इस वजह से अब सभी उम्मीद करेंगे कि SummerSlam 2021 भी अच्छा रहेगा। इस इवेंट के लिए अब तक 10 मैच तय किये जा चुके और कुछ अन्य मुकाबलों का ऐलान भी देखने को मिल सकता है। SummerSlam का मैच कार्ड काफी बेहतर दिखाई दे रहा है।

WWE अपने इस इवेंट को खास बनाना चाहेगा। अगर WWE को ऐसा कुछ करना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे एपिसोड सभी के बीच चर्चा का विषय बन जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SummerSlam 2021 में देखने को मिल सकती हैं।

5- WWE SummerSlam में शार्लेट फ्लेयर की जीत के बाद बैकी लिंच की वापसी हो

Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए SummerSlam में एक धमाकेदार मैच देखने को मिलने वाला है। दरअसल, निकी A.S.H अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। निकी को WWE ने बतौर चैंपियन काफी कमजोर दिखाया है और वो SummerSlam में टाइटल हार सकती हैं। रिया रिप्ली काफी समय तक चैंपियन रह चुकी हैं। ऐसे में शार्लेट फ्लेयर को एक बार फिर चैंपियन बनाया जा सकता है।

निकी A.S.H के टाइटल रन को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। ऐसे में अगर फ्लेयर द्वारा इसका अंत हो जाता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। WWE इसके बाद एक और बड़ा सरप्राइज दे सकता है। अगर मुकाबले के बाद बैकी लिंच की वापसी होती है तो यह चौंकाने वाली चीज़ होगी। कोई भी इसकी उम्मीद नहीं करेगा।

4- ओमोस का SummerSlam में एजे स्टाइल्स को धोखा देना

ओमोस और एजे स्टाइल्स अपने टैग टीम टाइटल्स को रैंडी ऑर्टन और रिडल के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। एजे स्टाइल्स और उनके साथी ने मिलकर बतौर चैंपियन काफी अच्छा काम किया है। अब उन्हें अपने टाइटल को दो बड़े स्टार्स के खिलाफ डिफेंड करना होगा। काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं कि ऑर्टन और रिडल चैंपियन बन जाएंगे।

मैच में एजे स्टाइल्स पिनफॉल ले सकते हैं क्योंकि WWE ओमोस को कमजोर नहीं दिखाना चाहेगा। इस मैच के बाद फैंस को सरप्राइज कर सकता है। अगर ओमोस गुस्से में आकर अपने साथी एजे स्टाइल्स पर हमला कर देते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। कोई भी इस चीज़ की उम्मीद नहीं करेगा।

3- सैथ रॉलिंस का ऐज को हराना

सैथ रॉलिंस और ऐज के बीच SummerSlam में एक धमाकेदार मैच देखने को मिलेगा। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच फैंस सालों से मैच देखना चाहते थे। अब जाकर वो आमने-सामने आएंगे। उनका यह मुकाबला काफी शानदार रह सकता है। इस मैच के अंत से WWE अपने फैंस को चौंका सकता है।

सभी का मानना है कि ऐज को सैथ रॉलिंस पर जीत मिलेगी। इसके बावजूद अगर इस मुकाबले में सैथ किसी तरह से दिग्गज को पराजित कर देते हैं तो यह बड़ी बात होगी। कोई भी इस चीज़ की उम्मीद नहीं करेगा। सैथ रॉलिंस को इस जीत से काफी फायदा होगा और वो यूनिवर्सल टाइटल की स्टोरीलाइन में आ जाएंगे।

2- बिग ई अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करें

बिग ई के पास Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट मौजूद हैं। वो जल्द ही इसे कैश-इन कर सकते हैं। WWE ने उन्हें किसी मैच में बुक नहीं किया है लेकिन वो लगातार टेलविजन पर नजर आ रहे हैं। कंपनी बिना किसी कारण सुपरस्टार्स को पुश नहीं देता है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि बिग ई जल्द ही बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

बिग ई SummerSlam में किसी भी एक चैंपियन को चुन सकते हैं। वो इस दौरान सही समय देखकर मैच के बीच एंट्री कर सकते हैं या फिर टाइटल मैच के बाद आ सकते हैं। वो अपने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन करने के साथ मैच में जीत दर्ज कर सकते हैं। साथ ही वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।

1- गोल्डबर्ग का बॉबी लैश्ले को 2 मिनट के अंदर हराना

गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले के बीच मैच देखने को मिलेगा। दोनों का यह मैच WWE टाइटल के लिए रहेगा। गोल्डबर्ग के मैच अमूमन छोटे रहते हैं और वो काफी जल्दी दुश्मन को ढेर कर देते हैं। उन्होंने कई सारे टॉप सुपरस्टार्स के साथ मैच लड़कर उन्हें आसानी से पराजित किया हुआ है।

वो कुछ ऐसा ही बॉबी लैश्ले के साथ कर सकते हैं। वो दो मिनट के अंदर लैश्ले को पिन करते हुए WWE चैंपियन बन सकते हैं। अगर ऐसा कुछ होता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। कोई भी लैश्ले जैसे बड़े सुपरस्टार की इतनी जल्दी हार होने की उम्मीद नहीं करेगा। WWE के पास SummerSlam में सभी को चौंकाने का मौका होगा।