WWE Super ShowDown 2020 से पहले रिकोशे ने ब्रॉक लैसनर को भयानक पल की याद दिलाई

Ankit
रॉयल रंबल में लैसनर के एलिमिनेशन का बड़ा कारण थे रिकोशे
रॉयल रंबल में लैसनर के एलिमिनेशन का बड़ा कारण थे रिकोशे

WWE सुपर शोडाउन का काउंटडाउन शुरु हो गया है। WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर इस इवेंट का हिस्सा होंगे और यंग रेसलर रिकोशे के खिलाफ लड़ेंने वाले हैं। काफी लोग इस मैच के बुक होने पर आलोचना कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि सऊदी जैसी जगह में बड़े इवेंट में ये मैच नहीं बनता था। काफी फैंस ये मानते हैं कि रिकोशे अभी लैसनर के लिए तैयार नहीं है। हालांकि रिकोशे के ने अपने अलग तेवर दिखाएं हैं और बताया कि शायद लोग भूल गए हैं कि उन्होंने उनके साथ क्या किया था।

Ad

ये भी पढ़ें-WWE Super ShowDown 2020 को लेकर सट्टाबाजार सामने आया

अब सुपर शोडाउन से पहले सुपरस्टार रिकोशे से साफ शब्दों में बताया कि उन्होंने रॉयल रंबल में ब्रॉक लैसनर के साथ किया था। रिकोशे ने रॉयल रंबल 2020 के दौरान ब्रॉक लैसनर को लो ब्लो मारा था जिसके कारण ड्रू मैकइंटायर ने लैसनर को एलिमिनेट किया था।

Ad

क्या फैंस के साथ साथ रिकोशे , लैसनर को भी रॉयल रंबल का भयानक पल याद दिला रहे थे। अगर ऐसा है तो फैंस को सुपर शोडाउन में जबरदस्त मैच देखने को मिलेगा। रिकोशे ने अपने इंटरव्यू में बोला है कि काफी फैंस मैच को लेकर बातें कर रहे हैं लेकिन उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने ही रिंग के बीच में लैसनर जैसे रेसलर को लो ब्लो मारा था।

रिकोशे ने जबसे मेन रोस्टर में डेब्यू किया है उन्होंने सिर्फ यूएस टाइटल जीता है। रिकोशे एक अच्छे सुपरस्टार हैं लेकिन उन्हें बड़ा पुश नहीं मिला है। सुपर शोडाउन 27 फरवरी 2020 को सऊदी अरब में होने वाला है, अब देखना होगा कि क्या रिकोशे की हालत लैसनर बुरी करते हैं या फिर रिकोशे किसी तरह जीत दर्ज करने में कामयाब होता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications