WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रहने वाला है। इस एपिसोड का नाम सुपर स्मैकडाउन (Super SmackDown) रखा गया है और यह मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित होगा। इसी वजह से WWE ने इसे खास बनाने का निर्णय लिया है। सभी की निगाहें इस एपिसोड पर रहने वाली हैं।उम्मीद रहेगी कि यह एपिसोड काफी अच्छा रहेगा। WWE ने कुछ सैगमेंट्स और मैचों का ऐलान किया है। साथ ही WWE जबरदस्त तरीके से इसे एडवर्टाइज कर रहा है। इसी वजह से सभी का ध्यान Super SmackDown पर रहने वाला है। पिछले हफ्ते के मुकाबले यह एपिसोड जरूर बेहतर साबित होगा।THE BEAST BROCK LESNAR RETURNS NEXT WEEK!!!🔥 🔥 🔥#SmackDown pic.twitter.com/1vvgmC92FY— WWE on BT Sport (@btsportwwe) September 4, 2021WWE अपने इस एपिसोड को यादगार बनाने की पूरी कोशिश करेगा। अगर SmackDown में कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान किये जाएंगे तो यह एपिसोड आसानी से सभी के बीच चर्चा का विषय बन जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।5- WWE SmackDown में साशा बैंक्स वापसी करते हुए बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच पर हमला करेंBIG MATCH SASHA BANKS 🔥 pic.twitter.com/8EMbOeJ27C— Serena ♡ (@thelegitserena) August 28, 2021बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच Extreme Rules 2021 में मैच देखने को मिलेगा। इस मैच के लिए SmackDown के एपिसोड में कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग होने वाली है। दोनों ही सुपरस्टार्स का यह सैगमेंट काफी अच्छा रह सकता है। वो एक-दूसरे की बेइज्जती कर सकती हैं और फिर कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकती हैं। इसके बाद WWE अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे सकता है। साशा बैंक्स काफी समय से नजर नहीं आई हैं।उनका SummerSlam में बियांका से मैच होने वाला था लेकिन वो लड़ने के लिए फिट नहीं थीं। उनके हाथ से मौका चला गया था और बैकी ने इसके बाद SmackDown विमेंस टाइटल पर कब्जा किया था। अब SmackDown के एपिसोड में साशा बैंक्स वापसी करते हुए बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर दोनों पर हमला कर सकती हैं। अगर SmackDown में ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।