WWE Super SmackDown: 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो एपिसोड में हो सकती हैं

WWE Super SmackDown में ब्रॉक लैसनर नजर आएंगे
WWE Super SmackDown में ब्रॉक लैसनर नजर आएंगे

4- सैथ रॉलिंस की जीत हो

सैथ रॉलिंस और ऐज के बीच SmackDown के एपिसोड में मैच देखने को मिलेगा। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी काफी अच्छी रही है। साथ ही उनका SummerSlam 2021 में मैच हुआ था। उस मुकाबले को काफी ज्यादा पसंद किया गया था और अब दोनों एक बार फिर आमने-सामने आने वाले हैं।

पिछले मैच में ऐज ने जीत दर्ज की थी। अगर इस मैच में सैथ रॉलिंस किसी तरह से विजेता बन जाते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। इस समय सभी उम्मीद कर रहे ह कि ऐज को जीत मिलेगी। इसके बावजूद सैथ रॉलिंस SmackDown में ऐज पर जीत दर्ज करते हुए अपने सभी प्रशंसकों को चौंका सकते हैं।