WWE Super SmackDown प्रीव्यू: ब्रॉक लैसनर की होगी धमाकेदार वापसी, रोमन रेंस पर दिग्गज करेगा बुरी तरह हमला?

WWE Super SmackDown के लिए हर कोई उत्साहित है
WWE Super SmackDown के लिए हर कोई उत्साहित है

- बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर की कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग

SmackDown के एपिसोड में बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग देखने को मिलेगी। दरअसल, दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच Extreme Rules 2021 में मैच होगा। इस मैच के पहले उनके बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग होना जरुरी है। इसी वजह से उनका यह सैगमेंट काफी अहम रहेगा।

पिछले हफ्ते उनके बीच प्रोमो सैगमेंट काफी जबरदस्त साबित हुआ था। इसी वजह से अब उम्मीद करेंगे कि उनका यह सैगमेंट भी बढ़िया हो। बैकी और बियांका एक-दूसरे की बेइज्जती कर सकती हैं। साथ ही कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद उनके बीच ब्रॉल भी देखने को मिल सकता है। उन्हें आपस में लड़ते हुए देखना रोचक रहेगा।