WWE वीकेंड पर लगातार लाइव इवेंट (Live Event) का आयोजन करा रही है और इस हफ्ते भी मिलवोकी में सुपरशो (Supershow) देखने को मिला। इस इवेंट में कई फेमस सुपरस्टार्स लड़ते हुए नजर और फैंस को कुल मिलाकर 7 मुकाबले देखने को मिले। Supershow में जो 7 मुकाबले हुए, जिसमें 3 मुकाबले चैंपियनशिप के लिए थे। Sacnilk ने लाइव इवेंट के रिजल्ट्स को रिपोर्ट किया। SmackDown विमेंस चैंपियनशिप, Raw विमेंस चैंपियनशिप और आईसी चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिले। सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस, जॉन सीना, रे मिस्टीरियो, साशा बैंक्स, शार्लेट फ्लेयर, बॉबी लैश्ले जैसे फेमस सुपरस्टार्स इस Live Event में लड़ते हुए नजर आए और फैंस का उन्होंने एंटरटेन किया। यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस भी लड़ते हुए नजर आए, लेकिन उन्होंने अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड नहीं किया। वो अपने भाई द उसोज के साथ सिक्स मैन टैग टीम मैच में लड़ते हुए नजर आए। इस इवेंट में वैसे WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस नटालिया और टमीना, Raw टैग टीम चैंपियंस एजे स्टाइल्स और ओमोस का कोई मुकाबला नहीं हुआ। नटालिया को Raw चोट लगी थीं और फिर हाल ही में उन्होंने अपनी सर्जरी कराई। उनके और टमीना के नहीं लड़ने का यह ही संभावित कारण हो सकता है। इसके अलावा जॉन सीना भी लड़ते हुए नजर आए और उन्होंने एक बार फिर जबरदस्त जीत भी दर्ज की। आइए नजर डालते हैं WWE Supershow Live Event में हुए सभी मैचों के रिजल्ट्स पर:-WWE यूएस चैंपियन शेमस को नॉन टाइटल मुकाबले में ड्रू मैकइंटायर ने हराया। -WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले और MVP ने टैग टीम मुकाबले में द न्यू डे के कोफी किंगस्टन और जेवियर वुड्स को शिकस्त दी। -निकी A.S.H ने शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली को ट्रिपल थ्रेट मुकाबले में हराते हुए Raw विमेंस चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया। -Money in the Bank विजेता बिग ई ने सिंगल्स मुकाबले में पूर्व चैंपियन सैथ रॉलिंस को मात दी। -अपोलो क्रूज ने केविन ओवेंस, सैमी जेन और शिंस्के नाकामुरा को फैटल 4वे मैच में हराते हुए WWE आईसी चैंपियनशिप को रिटेन किया। -SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर ने साशा बैंक्स को सिंगल्स मैच में मात देते हुए अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया। -Supershow Live Event के मेन इवेंट में रोमन रेंस और द उसोज vs जॉन सीना, डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो के बीच सिक्स मैन टैग टीम मैच हुआ। इस मैच में जॉन सीना ने उसो को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मैच के दौरान सभी सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और फैंस को भी इसमें काफी मजा आया। Seth Rollins doin the splits y’all lmaooo #WWEMilwaukee pic.twitter.com/0EzKHl0Cxo— key. (@leatifcnty) August 1, 2021.@DMcIntyreWWE brings his 🗡 everywhere, including #WWEMilwaukee!! pic.twitter.com/pdGgYnuAiJ— WWE (@WWE) August 1, 2021their chemistry!🔥#WWEMilwaukee pic.twitter.com/sXFMUSvg0S— chey 🦋 (@womenswrestli17) August 1, 2021Roman getting upset at the fans because John might tag in LMAO 😭#WWEMilwaukee pic.twitter.com/PgGTFUH6km— chey 🦋 (@womenswrestli17) August 1, 2021