WWE दिग्गज AJ Styles ने किया बड़ा खुलासा, रेसलिंग से रिटायरमेंट के बाद के प्लान पर दिया जवाब

Pankaj
WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स की खास प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स की खास प्रतिक्रिया सामने आई

AJ Styles: WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स (AJ Styles) इस समय अच्छा काम कर रहे हैं। हाल ही में स्टाइल्स ने बताया कि रेसलिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद वो क्या करेंगे। स्टाइल्स का WWE में धमाकेदार डेब्यू हुआ था और बहुत कम समय में उन्होंने बहुत सफलता हासिल कर ली। 2 बार वर्ल्ड चैंपियन वो बने। दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही।

WWE में आने से पहले ही स्टाइल्स का रेसलिंग में बहुत बड़ा नाम था। अन्य कंपनियों में उन्होंने शानदार काम किया था। फ्यूचर में जरूर उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। वैसे भी इस समय वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर है। इस समय वो ये भी सोच रहे होंगे कि रेसलिंग छोड़ने के बाद क्या करेंगे।

WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स ने अपने करियर को लेकर दिया बड़ा बयान

Stacking Pennies में हाल ही में गेस्ट बनकर वो नज़र आए। उनसे यहां पर रेसलिंग से रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा,

किसी को नहीं पता कि मैं क्या काम करूंगा। इस चीज़ को कैसे डील किया जाएगा ये भी नहीं पता। रेसलिंग से रिटायरमेंट के बाद परिवार के पास और फिर क्या? आप क्या करेंगे? मुझे इस बारे में अभी तक कुछ नहीं पता। मैं क्या करूंगा ये अभी तक बिल्कुल भी नहीं सोचा।

स्टाइल्स की राइवलरी कई दिग्गजों के साथ रही। अभी तक कंपनी में जबरदस्त काम उन्होंने किया। फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। अब स्टाइल्स ने अपना बड़ा नाम बना लिया। बिना चैंपियनशिप के भी वो शानदार काम करते हैं। हालांकि लंबे समय से उन्होंने कोई चैंपियनशिप नहीं जीती। फैंस का प्यार उन्हें रिंग में बहुत मिलता है। WWE द्वारा समय-समय पर उन्हें पुश दिया गया। इसका फायदा स्टाइल्स ने हमेशा उठाया। आगे आने वाले समय में भी बड़ा पुश उन्हें दिया जाएगा। उम्मीद है कि स्टाइल्स अच्छा काम करेंगे।

खैर रेसलिंग से रिटायरमेंट के बाद वो क्या करेंगे इस बात का अभी पता नहीं है। खुद उन्होंने कह दिया कि अभी इस बारे में कुछ नहीं सोचा। हालांकि स्टाइल्स आने वाले समय में अपने फैंस को इस बारे में जरूर बताएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment