"हाय-हाय मिर्ची"- जब भारतीय स्नैक्स को खाने के बाद WWE Superstar Aj Styles ने दिया जबरदस्त रिएक्शन, देखें वीडियो

WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स ने जब टाई किए इंडियन स्नैक्स ((Photo क्रेडिट: WWE Now India)
WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स ने जब टाई किए इंडियन स्नैक्स ((Photo क्रेडिट: WWE Now India)

WWE सुपरस्टार और ग्रैंड स्लैम चैंपियन एजे स्टाइल्स (Aj Styles) का आज जन्मदिन है। स्टाइल्स उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से हैं जिन्होंने WWE के अलावा दूसरी रेसलिंग कंपनी में भी काफी नाम कमाया। 2016 में WWE में डेब्यू करने वाले एजे स्टाइल्स ने अपने करियर में काफी कुछ हासिल किया है।

Ad

वो ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं, रिंग में ब्रॉक लैसनर, सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस, जॉन सीना जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स के खिलाफ लड़ चुके हैं। इसके अलावा वो WWE में द अंडरटेकर के आखिरी प्रतिद्वंदी भी थे। WrestleMania 36 में उन्होंने डैडमैन का सामना किया। इसके अलावा मौजूदा समय में वो जजमेंट डे के खिलाफ फिउड में शामिल हैं। ऐज, डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली के खिलाफ उनका साथ फिन बैलर और लिव मॉर्गन दे रही हैं।

हालांकि एजे स्टाइल्स के जन्मदिन पर हम उस वक्त के बारे में बताएंगे जब एजे स्टाइल्स ने भारतीय स्नैक्स और मिठाई को ट्राई किया था। आपको बता दें कि दो साल पहले WWE Now India के स्पेशल शो चख ले के एजे स्टाइल्स पहले गेस्ट थे। एजे स्टाइल्स को यहां पर अलग-अलग स्नैक्स और मिठाई को टेस्ट करने के बाद अपना रिएक्शन देना था।

स्टाइल्स ने यहां पर बेसन के लड्डू, चिवड़ा, सोन पापड़ी, खाखरा और आलू भुजिया को टेस्ट किया। यहां उन्हें पसंद आया तो एक नंबर, अगर स्पाइसी है तो 'हाय-हाय मिर्ची', अगर उनसे हैंडल नहीं हो पाए तो 'हमसे नहीं हो पाएगा' बोलना था।

WWE Superstar एजे स्टाइल्स का भारतीय स्नैक्स और मिठाई खाने के बाद क्या रिएक्शन था:

#) बनाना चिप्स: हाय-हाय मिर्ची। आपने बनाना के साथ क्या कर दिया।

#) बेसन के लड्डू: यह बहुत अच्छा है, एक नंबर। यह बॉल ऑफ सिनेमन जैसा है।

#) चिवड़ा: एक नंबर।

#) सोन पापड़ी: यह काफी स्टिकी है। मैं इसे एक नंबर दूंगा। यह काफी स्वीट है और मुझे पसंद आया।

#) आलू भुजिया: यह अच्छा है। हाय-हाय मिर्ची।

#) खाखरा: यह अच्छा है, एक नंबर।

एजे स्टाइल्स इन सभी खानों की चीज़ों में बेसन के लड्डू सबसे ज्यादा पसंद आए। इसे लेकर उन्होंने कहा कि ऐस लग रहा है कि जैसे वो ब्राउन शुगर या फिर सैंड खा रहे हैं। एजे स्टाइल्स ने सभी चीज़ों को चखा और इसमें उन्हें आलू भुजिया सबसे ज्यादा स्पाइसी लगी। स्टाइल्स को शुरुआत में यह स्पाइसी नहीं लगा, लेकिन बाद में खाने के बाद उन्होंने अपना रिएक्शन बदला।

आप इस वीडियो को यहां देख सकते हैं:

youtube-cover

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications