341 दिनों के बाद फेमस WWE Superstar की आखिरकार हुई रिंग में वापसी, पहले ही मैच में मिली चौंकाने वाली हार 

 NXT सुपरस्टार आरियाना ग्रेस ने रिंग में वापसी की है
NXT सुपरस्टार एरिएना ग्रेस ने रिंग में वापसी की है

Arianna Grace: WWE दिग्गज सैंटिनो मारेला (Santino Marella) की बेटी और NXT सुपरस्टार एरिएना ग्रेस (Arianna Grace) ने हाल में ही रिंग में वापसी की। NXT सुपरस्टार एरिएना ग्रेस चोट की वजह से करीब 341 दिनों से इन रिंग एक्शन से दूर थीं। उनकी वापसी यादगार नहीं रही और उन्हें पहले ही मैच में चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा।

Ad

पिछले साल 4 अक्टूबर को एरिएना ग्रेस NXT Lvl Up के एपिसोड में ACL इंजरी हो गई थी। चोट लगने के करीब एक साल के बाद उन्होंने रिंग में वापसी की है। वो 9 सितंबर 2023 को मेलबर्न फ्लोरिडा में हुए NXT हाउस शो का हिस्सा बनी थीं। WWE ने एरिएना ग्रेस को फरवरी 2022 में साइन किया था।

उनका मुकाबला फैलन हेनली के खिलाफ हुआ, लेकिन एरिएना ग्रेस इसे जीतने में कामयाब नहीं हुईं। उन्होंने मैच के बाद सोशल मीडिया के जरिए कहा,

"दोस्तों आपने सुना क्या, मैं पहले से बेहतर होकर वापस आ गई हूं। "
Ad

ल्द हो सकता है WWE स्टार एरिएना ग्रेस का मेन रोस्टर में डेब्यू

बता दें कि एरिएना ग्रेस, WWE दिग्गज सैंटिनो मारेला की बेटी हैं। इस वजह से उम्मीद की जा रही है कि उनका WWE करियर भी अपने पिता की तरह ही सफल रह सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें जल्द ही मेन रोस्टर में शामिल किया जा सकता है। अगर WWE ऐसा कोई फैसला करता है तो ये ग्रेस के लिए बहुत अच्छा होगा। उन्होंने अपने छोटे से NXT रन में फैंस को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। फैंस उन्हें WWE के फ्यूचर के रूप में देख रहे हैं।

इस बीच ग्रेस के पिता की बात की जाए, तो सैंटिनो मारेला ने हाल ही में 9 साल बाद अपना पहला मुकाबला लड़ा। उनका मैच डर्टी डैंगो के खिलाफ हुआ। हालांकि Impact के शो पर मारेला को हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि मारेला को WWE ने 2016 में रिलीज कर दिया था और कंपनी में उनका आखिरी मुकाबला 2014 में रूसेव के खिलाफ हुआ था। इस बीच साल 2022 में उन्हें Impact ने साइन किया था। देखना होगा कि क्या WWE रिंग में फैंस सैंटिनो मारेला और एरिएना ग्रेस को साथ में देख पाएंगे या नहीं।

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications