WWE में शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद फेमस Superstar ने तोड़ी चुप्पी

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी की प्रतिक्रिया आई
WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी की प्रतिक्रिया आई

Austin Theory: WWE रॉ (Raw) का आखिरी एपिसोड ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) के लिए बिल्कुल निराशाजनक रहा। उन्होंने अपना मनी इन द बैंक (Money in the Bank) कॉन्ट्रैक्ट यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के खिलाफ कैश-इन किया। हालांकि, बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के अटैक के कारण थ्योरी को अंत में हार मिली। उनका कैश-इन पूरी तरह फेल हो गया। इसी चीज़ पर अब थ्योरी ने चुप्पी तोड़ी है।

WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी ने Raw में असफल कैश-इन को लेकर दी प्रतिक्रिया

ऑस्टिन थ्योरी कुछ ऐसे सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट सफलतापूर्वक कैश-इन नहीं किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने एक मिड-कार्ड टाइटल पर कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया था और इसमें भी वो असफल रहे। यह चीज़ फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी।

थ्योरी ने शर्मनाक रिकॉर्ड रच दिया और बड़ी गलती भी की। वो पहले ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने नॉन-वर्ल्ड टाइटल मैच पाने के लिए Moeny in the Bank कॉन्ट्रैक्ट दांव पर लगाया। खैर, थ्योरी ने अपने करियर की सबसे बड़ी और निराशाजनक हार के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट की और कैप्शन द्वारा बताया कि वो कभी नहीं रुकेंगे। उन्होंने ट्वीट में लिखा,

"मैं कभी नहीं रुकने वाला हूँ और ऐसा हर दिन होगा।"

यह रहा ऑस्टिन थ्योरी का ट्वीट:

थ्योरी का निर्णय थोड़ा विवादित इसलिए भी रहा था कि अगर WWE उनसे कॉन्ट्रैक्ट लेना ही चाहता था, तो फिर रोमन रेंस पर कैश-इन करना बेहतर विकल्प रहता। उन्हें रोमन के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल के लिए लड़ते हुए देखना बहुत ही ज्यादा बढ़िया रहता। इससे शायद उनका कद इतना नहीं गिरता, जितना अभी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप पर कैश-इन करने से गिर गया है।

उम्मीद है कि ऑस्टिन थ्योरी इस चीज़ से उभरने में सफल रहेंगे और एक बार फिर से टॉप हील की तरह अपना दबदबा बनाएंगे। इस ट्वीट को डालने के कुछ घंटों बाद उन्होंने जॉन सीना के साथ अपनी फोटो शेयर की। वो यहां दिग्गज के खिलाफ मैच लड़ने के संकेत दे रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now