WWE दिग्गज ने Roman Reigns की जीत से प्रेरित होकर बनाया बड़ा प्लान, कंपनी को मिल सकता है नया चैंपियन?

..
बेली और बियांका ब्लेयर फिर से एक बार होंगी आमने-सामने
बेली और बियांका ब्लेयर फिर से एक बार होंगी आमने-सामने

Crown Jewel: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) में बेली (Bayley), बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) को उनकी Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगी। पूर्व विमेंस चैंपियन बेली ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए रोमन रेंस (Roman Reigns) की ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) पर हुई जीत से प्रेरित एक प्लान बनाया है।

आगामी 5 नवंबर को मिडिल ईस्ट में होने वाले इवेंट में बियांका और बेली का सामना लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में होगा। इसके पहले दोनों Extreme Rules प्रीमियम लाइव इवेंट में एक-दूसरे से भिड़ी थीं, जहां बेली लैडर मैच में ब्लेयर को हराने में नाकाम रही थीं। एक फैन ने ट्विटर पर इशारा किया है कि पूर्व विमेंस चैंपियन, ब्लेयर को हराने के लिए रोमन रेंस के SummerSlam के गेम प्लान को फॉलो कर सकती हैं।

इसी साल अगस्त में हुए SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर के ऊपर जीत दर्ज करने के लिए ब्लडलाइन की मदद से उनपर सब कुछ फेंक दिया था। मैच के अंत में ट्राइबल चीफ ने बीस्ट को अनाउंसर टेबल के नीचे दबा दिया और लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में जीत दर्ज की। दिग्गज विमेंस सुपरस्टार बेली ने भी ट्विटर पर ऐसा करने के संकेत देते हुए खुद की एक तस्वीर पोस्ट की।

रोल मॉडल के नाम से मशहूर बेली, डैमेज कंट्रोल ग्रुप का हिस्सा हैं। चूंकि, ब्लेयर के पास कोई भी सपोर्ट नहीं है, तब निश्चित ही बेली इसका पूरा फायदा उठाने का प्रयास कर सकती हैं।

WWE Crown Jewel में अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे रोमन रेंस

WWE Crown Jewel इवेंट में रोमन रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मशहूर यूट्यूबर और WWE स्टार लोगन पॉल के खिलाफ डिफेंड करेंगे। रोमन रेंस के साथ-साथ फैंस का भी मानना है कि यह मैच ट्राइबल चीफ के करियर का सबसे आसान मैच हो सकता है। बता दें कि लोगन ने अभी तक केवल 2 ही मैच लड़े हैं।

द उसोज भी ब्रॉलिंग ब्रूट्स के खिलाफ अपनी टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। वहीं सैमी ज़ेन शो का हिस्सा नहीं होंगे। रोमन रेंस के साथ इस मैच में सोलो सिकोआ और पॉल हेमन ही हैं। लोगन पॉल के भाई जेक पॉल ने हाल ही में संकेत दिए हैं कि अगर जरूरत पड़ी तब वो लोगन का साथ देने के लिए सऊदी अरब आ सकते हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।