WWE रिंग से रिटायरमेंट को लेकर Becky Lynch ने किया बड़ा खुलासा, जानिए कब तक दिखेगा उनका जलवा

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Becky Lynch: WWE मेन रोस्टर में बैकी लिंच (Becky Lynch) को करीब 8 साल हो गए। उनका जलवा अभी तक रहा। फैंस ने भी उनका सपोर्ट किया। विमेंस डिवीजन में उनका नाम अब चलता हैं। अब सवाल खड़ा होता है कि कब तक उनका रिंग में जलवा दिखेगा। इसका जवाब उन्होंने खुद दे दिया है।

The Tommy Tiernan Show में इस बार गेस्ट बनकर बैकी लिंच नज़र आईं। अपने रिटायरमेंट को लेकर उन्होंने कहा,

मैंने 21 साल पहले रेसलिंग की शुरूआत की थी। और इसलिए मेरे पास अभी कुछ और साल बाकी हैं।

WrestleMania में हमेशा बैकी लिंच ने अच्छा काम किया। कई कारनामे उन्होंने किए। WrestleMania 39 में भी वो बड़े मैच में शामिल रहेंगी। लीटा, बैकी लिंच और ट्रिश स्ट्रेटस का मुकाबला डैमेज कंट्रोल के साथ होगा। लीटा और बैकी के पास इस समय विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी हैं।

WWE में अभी तक बैकी लिंच ने जबरदस्त काम किया

बैकी ने अभी तक कंपनी में बहुत नाम कमाया। WWE ने भी उन्हें समय-समय पर तगड़ा पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। कुछ साल पहले बैकी ने सैथ रॉलिंस के साथ शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी हैं। रॉलिंस भी अब WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। मेनिया में उनका मुकाबला भी लोगन पॉल के साथ होगा।

बैकी लिंच ने कह दिया है कि वो कुछ साल तक और काम करेंगी। आने वाला समय भी उनके लिए अच्छा रहेगा। बड़े टाइटल के साथ भी वो नज़र आएंगी। सबसे खास बात है कि फैंस का समर्थन उन्हें हमेशा रहता है। हील के रूप में भी उन्होंने अच्छा काम किया। खैर मेनिया में इस साल उन्हें स्ट्रेटस और लीटा के साथ काम करने का मौका मिल रहा हैं। ये उनके लिए बड़ी बात होगी। कहा जा रहा है कि ट्रिश इस बार हील टर्न बैकी के ऊपर लेंगी। इसके बाद SummerSlam 2023 में इन दोनों के बीच मुकाबला होगा। देखना होगा कि कंपनी ने क्या प्लान तैयार किया है। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment