टॉप WWE Superstar के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अहम जानकारी आई सामने, पैसों के मामले में होगा बहुत बड़ा फायदा?

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच ने किया शानदार प्रदर्शन
WWE सुपरस्टार बैकी लिंच ने किया शानदार प्रदर्शन

Becky Lynch: WWE सुपरस्टार बैकी लिंच (Becky Lynch) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इस जानकारी के मुताबिक उनका कॉन्ट्रैक्ट आने वाले दो महीनों में खत्म होने वाला है। उन्होंने यह जानकारी हाल में दिए गए इंटरव्यू के दौरान साझा की है। एक रेसलिंग जर्नलिस्ट ने इसपर अपने विचार व्यक्त किए हैं।

Ad

बैकी लिंच ने हाल में Ariel Helwani on The MMA Hour पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। यहां पर उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर जानकारी दी। बैकी ने साथ में यह भी कहा कि WWE ने उनसे नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कोई बात नहीं की है। Wrestling Observer Radio पर बात करते हुए डेव मैल्टज़र ने कहा कि बैकी कहीं नहीं जा रही हैं।

उनका मानना था कि बैकी को इस बार के कॉन्ट्रैक्ट के साथ काफी ज्यादा पैसा ऑफर किया जाएगा। उन्होंने कहा,

"वह (बैकी लिंच) कही नहीं जा रही हैं। आप किसी भी चीज को 100 फीसदी नहीं कहते हैं। उन्हें बेहद बड़ा नंबर मिलने वाला है। मेरे हिसाब से उन्हें पिछली बार बड़ा नंबर (पैसों के आधार पर) मिला था। इस बार उन्हें उससे भी ज्यादा बड़ा नंबर मिलने वाला है।"
Ad

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच ने अपने WrestleMania XL विरोधी पर कसा तंज

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच ने रिया रिप्ली द्वारा नाया जैक्स पर स्टिंकफेस इस्तेमाल किए जाने पर अपने विचार रखे हैं। उन्होंने The MMA Hour पर इसको लेकर कहा,

"वह (रिया रिप्ली) बेहद अच्छी हैं। उनके पास फिनेस है, और वह रिंग में काफी बढ़िया परफॉर्म करती हैं। मैंने हमेशा अपने मेरिट पर पहचान बनाने की कोशिश की है। मैं अपने समय में चीजों को बदलने का प्रयास कर रही थीं, जैसे कि विमेंस रेसलर्स का स्टिंकफेस करना।"

उन्होंने आगे कहा,

"यह ऐसी चीज थी, जिसके बारे में फैंस बात करते हैं। यह संभव है कि वक्त बदल गया है। ऐसा बिल्कुल मुमकिन है, जब हम मेन इवेंट में हों और हमें सीरियसली लिया जा रहा है। ऐसे में आप यह कर सकते हैं और यह बेहद मजेदार लगता है, या शायद ऐसा होता हो।"

बैकी लिंच और रिया रिप्ली WrestleMania XL में मैच लड़ेंगी, जिसमें रिया अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को लिंच के खिलाफ डिफेंड करेंगी।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications