WWE: ब्रे वायट (Bray Wyatt) कई महीनों से इन-रिंग एक्शन से दूर चल रहे थे। ऐसा कहा गया कि वो गंभीर रूप से बीमार थे, लेकिन अब 36 साल की उम्र के निधन से पूरा WWE यूनिवर्स हताश है। अब बैकी लिंच (Becky Lynch) ने अपने साथी रेसलर के लिए दिल छू लेने वाला संदेश दिया है।प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री से जुड़े कई नामी रेसलर्स, वायट के दुखद निधन पर शोक जताने के अलावा उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना भी प्रकट कर रहे हैं। अब उन लोगों में बैकी लिंच भी शामिल हो गई हैं, जिन्होंने Bray Wyatt को याद करते हुए उनकी तारीफ में सोशल मीडिया पर लिखा:"ब्रे वायट एक बहुत खास इंसान थे। उनसे बात करना हमेशा एक अलग तरह का अनुभव होता था। वो मज़ाकिया, अनोखे विचारों वाले और हमेशा जुनून से भरे रहते थे और सबसे खास बात ये है कि वायट हमेशा विनम्र रहते थे। उन्हें लोगों की देखभाल करना और मदद करना पसंद था। मैं उनके परिवार और सगे संबंधियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं। मैं उन्हें मिस कर रही हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।" View this post on Instagram Instagram Postपूर्व WWE सुपरस्टार Lana ने भी Bray Wyatt के लिए दिया भावुक संदेशपूर्व WWE सुपरस्टार लाना ने Bray Wyatt और उनके पूर्व पार्टनर रहे ब्रोडी ली (ल्यूक हार्पर) के लिए भी भावुक संदेश दिया है। आपको याद दिला दें कि ली ने दिसंबर 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लाना ने बताया कि ये दोनों कितने अच्छे इंसान थे।लाना ने कहा:"वो दोनों बहुत अच्छे इंसान थे। मज़ाकिया, क्रिएटिव और दोनों के पास स्टोरी टेलिंग की एक अनोखी कला थी। ये मायने नहीं रखता था कि वो किसी टूर के दौरान हमें बस में कहानी सुनाते या रेसलिंग रिंग में किसी स्टोरी पर काम करते, उनका स्टोरीलाइंस को बयां करने का तरीका हमेशा दिलचस्प रहा। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये दोनों हमें छोड़ कर जा चुके हैं। हम उन्हें कभी नहीं भुला पाएंगे।" View this post on Instagram Instagram Postवायट ने अपना आखिरी मैच Royal Rumble 2023 में लड़ा था, जहां उन्हें एलए नाइट के खिलाफ जीत मिली थी। इस समय पूरा प्रो रेसलिंग जगत शोक मना रहा है और साथ ही उनके सगे-संबंधियों के अच्छे की कामना भी कर रहा है।