35 साल के WWE रेसलर की 230 दिन बाद बड़ी स्ट्रीक टूटी, मौजूदा चैंपियन के खिलाफ मिली करारी हार से लगा बहुत बड़ा झटका

WWE
WWE सुपरस्टार को बड़े मुकाबले में मिली करारी हार (Photo: WWE.com)

Bianca Belair Streak Comes To End: WWE में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) अपना बड़ा नाम बना चुकी हैं। पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे हैं। उन्हें बहुत कम हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, इस बार उनकी 230 दिनों से चली आ रही जीत का सिलसिला खत्म हो गया है।

Ad

Clash at the Castle में 35 साल की बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप हार गईं थीं। तब से ब्लू ब्रांड में ब्लेयर थोड़ा पिछड़ गईं हैं। मौजूदा समय में उनकी बुकिंग अच्छे अंदाज में नहीं हो रही है। बहुत लंबा समय हो गया और वो विमेंस टाइटल पिक्चर से दूर हैं। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया।

पिछले शनिवार को मेक्सिको सिटी में WWE का शानदार लाइव इवेंट हुआ था। इस इवेंट में बियांका को टाइटल शॉट मिला। WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए उन्होंने बेली को चुनौती दी। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। अंत में रोलअप के जरिए जीत हासिल कर बेली ने अपने टाइटल को रिटेन किया। 26 नवंबर, 2023 के बाद बियांका को लाइव सर्किट में पहली हार मिली है। अंतिम हार उन्हें इयो स्काई के खिलाफ मिली थी और उस मैच में शार्लेट फ्लेयर भी शामिल थीं।

Ad

मैच खत्म होने के बाद बेली के ऊपर टिफनी स्ट्रैटन ने विमेंस मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहीं। बियांका ने ऐसा नहीं होने दिया।

क्या WWE द्वारा बियांका ब्लेयर को आगे बड़ा पुश दिया जाएगा?

ब्लेयर ने विमेंस डिवीजन में अपनी ताकत से बड़ा नाम बना लिया है। कंपनी द्वारा बहुत जल्द उन्हें पुश दिया जाएगा। वैसे कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आगे जाकर बियांका और जेड कार्गिल के बीच फ्यूड देखने को मिल सकती है। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

ब्लेयर ने साल 2016 में WWE रिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मेन रोस्टर में भी उन्हें काफी सफलता मिली। मेन रोस्टर में ब्लेयर के कई ड्रीम मैच अभी बचे हुए हैं। जिस हिसाब से वो काम करती हैं उन्हें जरूर आगे जाकर दिग्गजों से भिड़ने का मौका मिलेगा। सबसे बड़ी बात है कि उनकी ताकत देखकर सभी हैरान हो जाते हैं। फैंस भी उन्हें जबरदस्त अंदाज में चीयर करते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications