Big E: WWE सुपरस्टार बिग ई (Big E) ने इस बार सोशल मीडिया पर एक पर्सनल अपडेट साझा किया है। बिग ई इंजरी की वजह से बाहर चल रहे हैं। उन्हें रिंग में मैच ना लड़े हुए 2 साल से ज्यादा समय हो गया है। बिग ई WWE चैंपियनशिप भी हासिल कर चुके हैं। कई सालों से वो WWE में अच्छा काम कर रहे हैं। न्यू डे फैक्शन में रहकर तो उन्होंने फैंस का दिल जीता। मार्च, 2022 में गर्दन की हड्डी टूटने के कारण वो एक्शन से दूर हो गए थे। करियर को खत्म कर देने वाली चोट उन्हें लगी थी। रिज हॉलैंड ने रिंग के बाहर उन्हें मूव लगाया लेकिन वो प्लान के मुताबिक नहीं लगा। 38 साल के बिग ई ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि वो एक रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने अपने पार्टनर के साथ एक फोटोशूट अपलोड किया। कैप्शन में पूर्व चैंपियन ने लिखा, मेरी गर्दन टूटी है लेकिन दिल पूरा है। View this post on Instagram Instagram PostWWE सुपरस्टार बिग ई ने कही थी बड़ी बातबिग ई कभी रिंग में वापसी कर पाएंगे या नहीं ये सबसे बड़ा सवाल है। अभी के हिसाब से कोई भी कंफर्म जानकारी नहीं है। उन्हें सही होने में बहुत समय लगेगा। ऐसा भी हो सकता है कि वो अब कभी रिंग में नज़र नहीं आएं। हाल ही में उन्होंने फैंस को दिल तोड़ने वाला अपडेट अपनी इंजरी को लेकर दिया था। उन्होंने कहा कि उनकी C1 ठीक हो चुकी है लेकिन उसमें नई हड्डी नहीं बनी है। उन्होंने साफतौर पर कह दिया कि वो मेडिकली क्लियर नहीं है। उन्होंने ये भी कह दिया कि शायद वो कभी मेडिकली फिट नहीं हो पाएंगे।वैसे बिग ई WrestleMania XL वीकेंड में नज़र आए थे। उन्होंने किकऑफ शो में हिस्सा लिया था। इसके अलावा उन्होंने स्लैमी अवॉर्ड्स को भी होस्ट किया था। WWE Hall of Fame सेरेमनी के दौरान भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया था। बिग ई ने अपने ग्रुप द न्यू डे के साथ मिलकर थंडरबोल्ट पैटरसन को एलिट क्लास का हिस्सा बनाया था। खैर आने वाले समय में बिग ई अपनी चोट को लेकर अपडेट देते रहेंगे। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी जल्द से जल्द वापसी हो जाए लेकिन ऐसा शायद संभव नहीं होगा।