WWE Superstar का दुश्मन पर फूटा गुस्सा, बेइज्जती करते हुए दिग्गज का बनाया बुरी तरह मजाक

Ujjaval
WWE दिग्गज को फेमस Superstar से मिली चुनौती
WWE दिग्गज को फेमस Superstar से मिली चुनौती

WWE Hell in a Cell 2022 इवेंट अब कुछ घंटों दूर है। इस इवेंट में बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) एक अहम मैच लड़ने वाले हैं। दरअसल, उनका मुकाबला ओमोस (Omos) और MVP से एक हैंडीकैप मैच में देखने को मिलेगा। इस मैच से पहले ऑल माइटी ने अपने पूर्व साथी और हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) विरोधी MVP को चेतावनी दी है।

Ad

WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले ने MVP को दी चेतावनी

Royal Rumble 2020 में धमाकेदार रिटर्न के बाद MVP ने बॉबी लैश्ले के मैनेजर के रूप में काम करना शुरू किया। इसके बाद उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल गई। उनका यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल रन जबरदस्त रहा और उन्होंने हर्ट बिजनेस फैक्शन की शुरुआत की। बाद में बॉबी लैश्ले को अपनी मेहनत का फल मिला।

Ad

उन्होंने WWE चैंपियनशिप जीती और फैंस को उनका पहला टाइटल रन काफी पसंद आया। इसी चैंपियनशिप रन के साथ वो कंपनी के टॉप सुपरस्टार्स में गिने जाने लगे। बाद में बॉबी लैश्ले ने टाइटल को गंवाया लेकिन कुछ महीनों बाद ब्रॉक लैसनर को हराकर वो फिर चैंपियन बनने में सफल रहे।

Elimination Chamber 2022 में बॉबी लैश्ले चोटिल हुए और इसी वजह से कुछ समय बाद उन्होंने रिटर्न किया। वो अकेले नजर आने लगे और यह चीज़ शायद MVP को पसंद नहीं आई। बाद में MVP ने उन्हें धोखा दे दिया और वो लैश्ले के विरोधी ओमोस के साथ जुड़ गए। Hell in a Cell में लैश्ले उन दोनों सुपरस्टार्स का बुरा हाल करना चाहते हैं।

उन्होंने हाल ही में ट्वीट करते हुए MVP को चेतावनी दी और Hell in a Cell 2022 में होने वाले हैंडीकैप मैच को भी हाइप किया। WWE की पोस्ट का जवाब देते हुए बॉबी लैश्ले ने लिखा:

"सबसे जरुरी सवाल यह है कि क्या MVP बड़े साइज के सुपरस्टार (ओमोस) के पिछले छुपते रहेंगे या फिर आगे आकर उन्हें फेमस करने वाले व्यक्ति से मिलेंगे?"
Ad

बॉबी लैश्ले ने साफ तौर पर MVP को कमजोर बताया है। अब देखना होगा कि पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन और ओमोस मिलकर किस तरह से बॉबी लैश्ले को रोकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications