Bobby Lashley ने WWE दिग्गज Brock Lesnar की तस्वीर शेयर कर उड़ाया मज़ाक, कैप्शन देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

Pankaj
WWE Crown Jewel में हुआ था तगड़ा मुकाबला
WWE Crown Jewel में हुआ था तगड़ा मुकाबला

Bobby Lashley: WWE Crown Jewel में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के बीच धमाकेदार मैच हुआ था। इस मैच में लैसनर की जीत हुई लेकिन दबदबा लैश्ले का रहा था। लैश्ले ने ब्रॉक की हालत खराब कर दी थी। मैच खत्म होने के बाद भी ब्रॉक के ऊपर उन्होंने अटैक किया था। यहां से संकेत मिल गए थे कि दोनों के बीच आगे भी राइवलरी जारी रहेगी। खैर सोशल मीडिया पर इस बार लैश्ले ने लैसनर की तस्वीर पोस्ट कर बेइज्जती भी कर दी।

WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले ने ब्रॉक लैसनर की तस्वीर शेयर की

दोनों सुपरस्टार्स के बीच WrestleMania में अगले साल भी मुकाबला देखने को मिल सकता है। लैश्ले ने तो कह दिया कि वो लैसनर के साथ तीसरे मुकाबले के लिए भी तैयार है। अब देखना होगा कि WWE ने इन दोनों के लिए क्या प्लान तैयार किया होगा। इस बार हुए मैच के बाद लैश्ले ने लैसनर के ऊपर हर्ट लॉक लगा दिया था। लैसनर की हालत खराब हो गई थी। अब इसकी एक तस्वीर लैश्ले ने ट्विटर पर शेयर की है। लैश्ले ने ये भी कहा कि ये उनकी नई प्रोफाइल पिक्चर है। कुल मिलाकर देखा जाए तो लैश्ले उनकी बेइज्जती कर रहे हैं।

WWE The Bump शो में भी इस बार लैश्ले गेस्ट बनकर आए थे। यहां उनसे लैसनर को लेकर सवाल पूछा गया था। लैश्ले ने कहा था कि वो अब लैसनर के साथ कहीं भी लड़ने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ब्रॉक ने ये राइवलरी अब पर्सनल बना दी है। बॉबी अब पूरी तरह लैसनर के ऊपर हावी होना चाहते हैं।

वैसे Royal Rumble 2022 में भी दोनों के बीच मैच हुआ था। WWE चैंपियनशिप के लिए हुए इस मुकाबले में लैसनर की हार हुई थी। रोमन रेंस ने उनके ऊपर अटैक कर दिया था। अब देखना होगा कि इन दोनों के बीच तीसरा मुकाबला कब होगा। इस बार होने वाले मुकाबले में कुछ शर्त भी जोड़ी जा सकती है। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।