WWE दिग्गज Brock Lesnar ने किया बड़ा खुलासा, क्या उनके बच्चे बनेंगे रेसलर?

Pankaj
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की खास प्रतिक्रिया

Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि क्या उनके बच्चे भी रेसलर बनेंगे। ब्रॉक का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम हैं। वो हमेशा पर्सनल लाइफ जीते हैं।

Ad

ब्रॉक लैसनर के दो बच्चे हैं, टर्क (साल 2009 में जन्म) और ड्यूक (साल 2010 में जन्म), ये बच्चे उनकी पत्नी सेबल से हैं। सेबल ने WWE में भी काम किया था। वहीं लैसनर के निकोल मैक्लेन के साथ रिलेशन से भी जुड़वां बच्चे हुए थे, वो भी लैसनर के साथ रहते हैं। इन दोनों जुड़वां बच्चों का जन्म साल 2002 में हुआ था।

ESPN MMA को हाल ही में ब्रॉक लैसनर ने अपना इंटरव्यू दिया। लैसनर ने यहां ड्यूक और टर्क को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा,

मैंने इन दोनों को रेसलिंग में लाने की कोशिश की लेकिन इनके बस की बात नहीं है। उनका कहना है कि ये क्या चीज है? ये दोनों हॉकी प्लेयर हैं। ईमानदारी से कहूं तो ये अच्छा भी है क्योंकि अगले 20 साल तक मैं रेसलिंग रूम में समय नहीं बिताना चाहता हूं। इस समय मैं अलग लेवल पर काम कर रहा हूं। मुझे मजा आ रहा है।

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर ने साफ कह दिया है कि उनके बच्चे रेसलिंग में नहीं आएंगे। लैसनर ने पहली बार इस तरह का खुलासा किया है। आप सभी को पता है कि वो बहुत कम इंटरव्यू देते हैं।

खैर लैसनर ने WWE में जितने कारनामे किए हैं वो शायद आगे कोई नहीं कर पाएगा। इस समय वो अपने रेसलिंग करियर का मजा ले रहे हैं क्योंकि उनके पास हासिल करने को कुछ नहीं बचा है। रेसलिंग की दुनिया में पहले ही वो बहुत कुछ हासिल कर चुके हैं।

WWE WrestleMania 39 में ब्रॉक लैसनर ने हासिल की थी शानदार जीत

WrestleMania 39 में कुछ दिन पहले लैसनर ने ओमोस को हराया था। अब शायद उनकी राइवलरी कोडी रोड्स के साथ शुरू होगी। इस हफ्ते लैसनर ने कोडी के ऊपर जबरदस्त अटैक कर सभी को चौंका दिया था। किसी को समझ नहीं आया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications