Bron Breakker: WWE WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को हराकर रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इससे पहले उनका यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन भी जबरदस्त रहा था। कई दिग्गजों को उन्होंने हराया। NXT चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर (Bron Breakker) ने अब रोमन को चुनौती दे दी है। 25 साल के ब्रेकर ने कहा कि वो रेंस के साथ मेन रोस्टर में सिंगल्स मुकाबला लड़ना चाहते हैं। WWE WrestleMania 38 में दोनों चैंपियनशिप हासिल करने के बाद से रोमन रेंस का रन और भी शानदार चल रहा है। The Bloodline को वो लीड कर रहे हैं। द उसोज़, सैमी ज़ेन, सोलो सिकोआ उनका जबरदस्त अंदाज में साथ दे रहे हैं।WWE NXT चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर ने दिया बहुत बड़ा बयानWWE Deutschland पर NXT चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर से खास सवाल पूछा गया था। उनसे पूछा गया था कि वो किसके साथ फर्स्ट टाइम एवर मैच लड़ना चाहेंगे। ब्रेकर ने रेंस का नाम इस दौरान लिया।मैं रोमन रेंस के साथ लड़ना चाहता हूं। उनके अलावा सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस। ड्रू मैकइंटायर, शेमस, एजे स्टाइल्स...मैं इन सभी के सभी काम करना चाहता हूं। View this post on Instagram Instagram PostWWE Survivor Series WarGames में द ब्लडलाइन ने शानदार जीत हासिल की थी। ब्लडलाइन की तरफ से सैमी ज़ेन और जे उसो ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। WWE द्वारा इस फैक्शन को अच्छा पुश दिया जा रहा है। इस फैक्शन में शामिल सभी सुपरस्टार्स अच्छा काम कर रहे हैं। पॉल हेमन ने इन सभी का साथ अच्छे अंदाज में दिया।ब्रॉन ब्रेकर का चैंपियनशिप रन इस समय NXT में शानदार चल रहा हैं। बहुत कम समय में उन्होंने अपना अच्छा नाम बना लिया। कंपनी ने भी उन्हें अच्छा पुश दिया। बहुत जल्द उनकी मेन रोस्टर में एंट्री हो जाएगी। WWE मेन रोस्टर में अगर वो आएंगे तो बहुत तगड़े मुकाबलो उनके होंगे। रोमन रेंस के साथ भी मैच लड़ने का उन्हें मौका मिल सकता है। ये उनके लिए ड्रीम मैच होगा। अब देखना होगा कि ट्रिपल एच ने उनके लिए आगे क्या प्लान बनाया होगा।WWE@WWE188741555WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।