Charlotte Flair: WWE में 14 बार की वर्ल्ड चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) इंजरी के कारण इस समय एक्शन से बाहर चल रही हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने करियर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इसके बारे में जानकर फैंस को खुशी जरूर होगी।शार्लेट फ्लेयर ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि उन्हें एक आगामी हॉरर फिल्म के लिए कास्ट किया गया है। You Lose You Die फिल्म में फ्लेयर की भूमिका बहुत ही जबरदस्त रहेगी। फ्लेयर ने कहा कि वो इस फिल्म का हिस्सा बनने पर बहुत ही उत्साहित हैं। उन्होंने ये भी दावा किया कि वो जल्द ही फैंस को एक और तोहफा देने वाली हैं। शार्लेट ने कहा,इस फिल्म से जुड़ने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। आप लोगों को बहुत जल्द एक और ट्रीट मिलेगी। View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर का विमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है। कंपनी ने हमेशा उन्हें पुश दिया और उन्होंने इसका फायदा उठाया। विमेंस डिवीजन को ऊपर उठाने में फ्लेयर को बहुत बड़ा रोल रहा है। रोस्टर में मौजूद कई विमेंस उनके साथ रिंग साझा करना चाहती हैं। कुछ समय पहले Sportskeeda Wrestling को दिए गए इंटरव्यू में टिफनी स्ट्रैटन ने भी WrestleMania 41 में फ्लेयर के खिलाफ मैच लड़ने की इच्छा जाहिर की थी।WWE रिंग में शार्लेट फ्लेयर की वापसी कब होगी?शार्लेट फ्लेयर का जलवा अब फिल्म में भी दिखाई देगा। WWE रिंग में फ्लेयर की वापसी को लेकर अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। वैसे भी WWE में इस समय कई सुपरस्टार्स इंजरी के कारण एक्शन से दूर चल रहे हैं। फ्लेयर के ना होने से विमेंस डिवीजन को भी नुकसान हो रहा है।आपको बता दें फ्लेयर को पिछले साल दिसंबर में इंजरी आई थी। ACL इंजरी के कारण वो लंबे समय से रिंग में नज़र नहीं आईं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आने वाले कुछ महीनों में उनकी वापसी देखने को मिल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि SummerSlam 2024 से पहले उनकी वापसी हो जाएगी। कंंपनी ने जरूर उनके लिए कुछ ना कुछ खास प्लान बनाया होगा।