WWE: WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) को गंभीर इंजरी होने के बाद नी सर्जरी करानी पड़ी थी। यह सर्जरी कराने के 7 हफ्ते बाद अब शार्लेट ने अपनी हेल्थ को लेकर पॉजिटिव अपडेट दिया है। बता दें, पिछले साल फ्लेयर को ओस्का (Asuka) के खिलाफ मैच में इंजरी हुई थी। यह मुकाबला 8 दिसंबर 2023 को हुए स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में देखने को मिला था। View this post on Instagram Instagram Postइस मैच के दौरान टॉप रोप से मूव देते वक्त शार्लेट फ्लेयर को टॉर्न ACL & MCL और मेनिस्कस इंजरी हो गई थी। शार्लेट को इस इंजरी से पूरी तरह रिकवर होने में करीब 9 महीने लगने वाले हैं लेकिन रिक फ्लेयर का मानना है कि उनकी बेटी समय से पहले ही अपना इन-रिंग रिटर्न कर लेंगी। द क्वीन ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने रिकवरी से जुड़ा वीडियो पोस्ट करते हुए पॉजिटिव अपडेट दिया है।शार्लेट फ्लेयर की इंस्टाग्राम स्टोरीशार्लेट फ्लेयर एक इंस्टाग्राम स्टोरी में एक्सरसाइज बॉल के साथ वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रही हैं। वही, दूसरी स्टोरी में डॉक्टर शार्लेट के चोटिल घुटने की रेंज ऑफ मोशन दिखा रहे हैं।फेमस WWE सुपरस्टार ने Charlotte Flair को लेकर दिया रोचक आईडियानटालिया ने कहा कि वो शार्लेट फ्लेयर को WWE टीवी पर कमजोर सुपरस्टार के रूप में देखना चाहती हैं। शार्लेट ने खुद को WWE इतिहास के महानतम सुपरस्टार्स में से एक के रूप में खुद को स्थापित कर लिया है। फ्लेयर को सालों से विमेंस सुपरस्टार के रूप में काफी स्ट्रॉन्ग बुकिंग दी जा रही है। हालांकि, नटालिया उनका अलग रूप देखना चाहती हैं।कैनेडियन सुपरस्टार ने पिछले साल Sportskeeda Wrestling के बिल एप्टर से बात करते हुए शार्लेट फ्लेयर की इन-रिंग परफॉर्मर के रूप में काफी तारीफ की थी। इसके साथ ही नटालिया ने शार्लेट के खिलाफ मैच लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि वो फ्लेयर को कमजोर सुपरस्टार के रूप में देखना पसंद करेंगी। नटालिया ने कहा,"मैं एक दिन शार्लेट फ्लेयर को कमजोर सुपरस्टार के रूप में देखना चाहूंगी। जब हम कमजोरी की बात करते हैं तो शार्लेट को देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता है कि वो किसी भी तरह से कमजोर हैं। हालांकि, मेरे लिए एक फैन के नजरिए से, मुझे लगता है कि हमें शार्लेट का कमजोर पक्ष देखने को नहीं मिला है।"