Chelsea Green Injured: WWE Saturday Night's Main Event में चेल्सी ग्रीन (Chelsea Green) चोटिल हो गई थीं। एक मूव गलत तरीके से उनपर लग गया और उन्हें खून आ गया था। इसके बाद उन्हें लेकर फैंस के मन में अलग-अलग तरह के सवाल थे। अब उनकी कंडीशन पर अपडेट आया है।
Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चेल्सी ग्रीन की सही मायने में चोट लग गई थी। उन्होंने Saturday Night's Main Event में विमेंस यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ा था। इसमें वेगा ने 619 लगाने का प्रयास किया लेकिन गलत तरीके से मूव लैंड हो गया। इसी वजह से ग्रीन खूब से लथपथ हो गईं। वो अपनी नाक को पकड़ती हुई नजर आईं।
रिपोर्ट में यह भी बताया कि चोटिल होने के बावजूद उन्होंने बैकस्टेज जाकर शूटिंग की। बाद में जब जांच हुई, तो पता चला कि उनकी नाक टूट गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि चोट लगने के चलते उन्हें टीवी से दूर नहीं होना पड़ेगा। वो फेस मास्क लगाते हुए रिंग में रिटर्न कर सकती हैं।
WWE SmackDown के अगले एपिसोड में चेल्सी ग्रीन बढ़ा सकती हैं ज़ेलिना वेगा के साथ दुश्मनी
चेल्सी ग्रीन और ज़ेलिना वेगा के बीच WrestleMania 41 से पहले दुश्मनी देखने को मिल रही है। ऐसा लगा था कि WWE Saturday Night's Main Event में वेगा की जीत और चैंपियनशिप रिटेन करने के बाद यह स्टोरी खत्म हो जाएगी। हालांकि, चेल्सी की नाक टूट गई है और वो इस चीज को अब अपनी स्टोरी में जोड़ सकती हैं। इसी वजह से उनके बीच स्टोरी जारी रह सकती है। दोनों आने वाले समय में फिर से एक्शन में नजर आ सकती हैं।
ज़ेलिना वेगा ने कुछ समय पहले ही चैंपियनशिप जीती है और इसके बाद से ही फैंस उनके लंबे टाइटल रन की उम्मीद लगाकर बैठे हुए हैं। इसी वजह से चेल्सी अगर उनसे दोबारा लड़ती हैं, तो शायद ही चैंपियन बन पाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार उन्हें लड़ने के लिए किसी क्लियरेंस की जरूरत नहीं है। ऐसे में WWE जल्द से जल्द उनके बीच एक आखिरी टाइटल मैच बुक करके स्टोरी खत्म कर सकता है। यह एक अच्छा विकल्प होगा।