WWE में दिग्गज की रिंग में वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, फैंस को जल्द मिलेगा तगड़ा सरप्राइज?

WWE में कब होगी सीएम पंक की वापसी (Photo: WWE.com)
WWE में कब होगी सीएम पंक की वापसी? (Photo: WWE.com)

CM Punk return update: सीएम पंक (CM Punk) ने पिछले साल सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series WarGames 2023) के दौरान WWE में 9 सालों के बाद वापसी की थी। इसके बाद से वो Raw रोस्टर का अहम हिस्सा बन गए हैं और आखिरी बार Bad Blood 2024 के बाद हुए Raw के एपिसोड में देखा गया था। फैंस उन्हें वापसी करते हुए देखना चाहते हैं और अब इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Ad

सीएम पंक का WWE में आखिरी मैच Bad Blood 2024 में हुआ था। यहां उनके और ड्रू मैकइंटायर के बीच Hell in a Cell मैच देखने को मिला था, जिसमें उन्हें जीत मिली थी। वह इसके बाद हुए Raw में अपने प्रोमो के बाद से फैंस को नजर नहीं आए हैं। फैंस को बता दें कि वो मैडिसन स्क्वायर गार्डन (MSG) में फैंस को नजर आएंगे।

26 दिसंबर 2024 को WWE में MSG में लाइव इवेंट का आयोजन करने वाली है और इसके लिए उन्हें पहले ही एडवर्टाइज किया जा रहा है। वहीं Sportskeeda के डॉक्टर क्रिस फैदरस्टोन ने बताया कि पंक इस इवेंट में रेसलिंग करते हुए दिखाई देंगे। उनका कहना था कि इसके साथ ही एक शो जैक्सनविल के वेस्टर वेटरन मेमोरियल एरिना में भी होगा।

Ad

क्रिस ने बताया कि पंक सिर्फ मैडिसन स्क्वायर गार्डन वाले इवेंट में नजर आने के लिए एडवर्टाइज किए गए हैं। इसके साथ ही पंक को 29 दिसंबर 2024 को शिकागो के ऑल स्टेट एरिना में होने वाले लाइव इवेंट के लिए भी अनाउंस किया गया है। देखना होगा कि पंक सिर्फ लाइव इवेंट में दिखाई देंगे या Raw और SmackDown में भी जलवा बिखेंरेंगे।

WWE में आखिरी बार किससे आमने सामने आए थे सीएम पंक

सीएम पंक ने जब Bad Blood 2024 के बाद 7 अक्टूबर 2024 को हुए Raw में अपना प्रोमो कट किया था तो उस समय उनका एक फेसऑफ तथा स्टेयरडाउन सैथ रॉलिंस से हुआ था। यह दोनों एक पुराना इतिहास रखते हैं। यह बात और है कि इन दोनों के बीच में कोई भी मैच पंक की वापसी के बाद से नहीं हो पाया है। ऐसे में देखना होगा कि जब वह वापस आते हैं तो उनका रॉलिंस से सामना होता है या नहीं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications