WWE News: Ronda Rousey की WWE में वापसी पर फेमस Superstar ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

WWE Royal Rumble 2022 में रोंडा राउजी ने की थी वापसी
WWE Royal Rumble 2022 में रोंडा राउजी ने की थी वापसी

WWE Royal Rumble 2022 में इस बार दिग्गज रोंडा राउजी (Ronda Rousey) ने वापसी की। विमेंस रंबल मैच भी राउजी ने अपने नाम किया। करीब तीन साल बाद WWE रिंग में उन्होंने कदम रखा। राउजी ने विमेंस रंबल मैच के अंत में शार्लेट फ्लेयर को एलिमिनेट किया था। WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन (Liv Morgan) ने राउजी की वापसी पर खुशी जताईं और बड़ा बयान दिया।

Ad

WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन ने रोंडा राउजी को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान

GiveMeSport को हाल ही में लिव मॉर्गन ने अपना इंटरव्यू दिया। रोंडा राउजी की वापसी पर लिव मॉर्गन ने कहा,

रोंडा राउजी का बहुत बड़ा नाम हैं। रोंडा राउजी बहुत बड़ी परफॉर्मर हैं। आजतक जो भी उन्होंने किया वो खास था। मैं समझ सकती हूं कि उन्होंने किसी अन्य सुपरस्टार का स्पॉट खत्म किया। शायद मैं भी वो हो सकती थी। हां लेकिन अगर आप उस लायक नहीं है तो फिर स्पॉट हमेशा दूसरे का होता है। मैं रोंडा राउजी का स्वागत करती हूं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। उनकी वापसी से खुश हूं।

youtube-cover
Ad

Royal Rumble 2022 काफी ऐतिहासिक रहा था। कई दिग्गजों ने यहां पर वापसी की। लिव मॉर्गन ने भी विमेंस रंबल मैच में अच्छा काम किया था। पिछले कुछ समय से WWE ने लिव मॉर्गन को अच्छा पुश दिया। बैकी लिंच के साथ उनकी राइवलरी शानदार रही। कुछ अच्छे मैच भी चैंपियनशिप के लिए देखने को मिले थे। अच्छा परफॉर्म करने के बाद भी लिव मॉर्गन को हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान फैंस काफी गुस्से में भी आए थे। लिव मॉर्गन को सभी चैंपियन के रूप में देखना चाहते थे। WWE द्वारा आगे उन्हें अच्छा पुश दिया जा सकता है।

राउजी का WWE में सफर फिर से शुरू हो गया। फैंस काफी लंबे समय से उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। Wrestlemania 38 के लिए उनका मैच अभी तय नहीं हुआ है। जल्द ही रोंडा राउजी के मैच का ऑफिशियल ऐलान हो जाएगा। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में राउजी नजर आएंगी। शायद इस दौरान वो अपने प्रतिद्वंदी का ऐलान कर देंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications