WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर के साथ अभी भी सैमी जेन (Sami Zayn) वन-ऑन-मैच चाहते हैं। डे 1 (Day 1) में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) नए WWE चैंपियन बन गए लेकिन सैमी जेन ने अभी भी उनके साथ अपना बिजनेस ब्लू ब्रांड में खत्म नहीं किया है। लैसनर ने सस्पेंड होने के बाद कुछ हफ्ते पहले वापसी की थी। इसके बाद सैमी जेन के साथ ब्लू ब्रांड में उनके सैगमेंट हुए थे।WWE सुपरस्टार सैमी जेन ने ब्रॉक लैसनर को लेकर दी प्रतिक्रियाब्रॉक लैसनर की वजह से ही रोमन रेंस के खिलाफ 18 सेकेंड्स में सैमी जेन हार गए थे। सैमी जेन अब सच में लैसनर के खिलाफ रिंग में मैच लड़ना चाहते हैं। सैमी जेन ने ट्विटर पर ब्रॉक लैसनर को लेकर अपनी बात कही। सैमी जेन ने कहा कि वो जल्द से जल्द लैसनर के साथ मैच लड़ना चाहते हैं। सैमी जेन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि Day 1 में ये मैच नहीं हो पाया लेकिन एक दिन जरूर होगा।Sami Zayn@SamiZaynThis match didn’t happen at Day 1but it will happen 1 day.9:12 AM · Jan 2, 20229594534This match didn’t happen at Day 1but it will happen 1 day. https://t.co/HssNVwGQ0sलैसनर इस समय फ्री एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। चैंपियनशिप के हिसाब से देखा जाए तो लैसनर अब रेड ब्रांड में नजर आएंगे। Day 1 में रोमन रेंस का मुकाबला लैसनर के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होने वाला था। रोमन रेंस कोरोना पॉजिटिव हो गए और इस मैच को रद्द कर दिया गया। कंपनी ने इसके बाद लैसनर को WWE चैंपियनशिप मैच में डाल दिया। लैसनर ने फैटल 5वे मैच में हिस्सा लिया और नए WWE चैंपियन बन गए।सैमी जेन इस समय ब्लू ब्रांड में काम कर रहे हैं। लैसनर जब ब्लू ब्रांड में जाएंगे तब एक बार फिर ये स्टोरीलाइन आगे बढ़ सकती है। वैसे लैसनर ने लगातार दो हफ्ते सैमी जेन का काफी बुरा हाल किया था। सैमी जेन के ऊपर लैसनर ने खतरनाक अटैक किया था। सैमी जेन अभी भी इन चीजों को बिल्कुल भी भूले नहीं है। ट्विटर के जरिए उन्होंने इस बात के साफ संकेत दे दिए है। लैसनर ने करीब 21 महीने बाद WWE चैंपियनशिप अपने नाम की है। अब देखना होगा की लैसनर का WWE चैंपियनशिप रन कितना लंबा चलता है।