बॉलीवुड एक्टर John Abraham के साथ WWE के पूर्व चैंपियन का खास वीडियो हुआ रिलीज, जबरदस्त एक्टिंग देखकर चौंक जाएंगे आप

Pankaj
WWE सुपरस्टार का खास वीडियो आया सामने
WWE सुपरस्टार का खास वीडियो आया सामने

Drew McIntyre: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) अब सिल्वर स्क्रीन पर भी नज़र आ रहे हैं। WWE रिंग में अभी तक उन्होंने शानदार काम किया। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के नए प्रमोशन में अब उनका जलवा दिख रहा हैं। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) और उनका ये वीडियो बहुत ही जबरदस्त लग रहा है। अगर आप इस वीडियो को देखेंगे तो मजा आ जाएगा।

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर और जॉन अब्राहम एक साथ नज़र आए

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने एक खास प्रमोशन वीडियो रिलीज किया। मैकइंटायर यहां तीन फिल्मों के साथ टॉप मूवी स्टार्स के साथ नज़र आ रहे हैं। हिंदी वर्जन में उनके साथ बॉलीवुड सुपरस्टार जॉन अब्राहम हैं। वहीं साउथ सुपरस्टार कार्थी के साथ तमिल और तेलुगु वर्जन में वो दिख रहे हैं। इसे सौ प्रतिशत "shudh sports entertainment" कहा गया है। यहां इंडियन सिनेमा और WWE एक्शन का मिक्स आपको दिखेगा।

ये फिल्म बैंक की चोरी पर दिखाई गई है। WWE कमेंट्री भी आपको इस वीडियो के बैकग्राउंड में सुनाई देगी। मैकइंटायर बिग बूट मार रहे हैं और इंडियन स्टार्स चोकस्लैम दे रहे हैं। वीडियो में आपको कुछ अन्य सुपरस्टार्स के फिनिशिंग मूव्स भी दिखाई देंगे। अंत में मैकइंटायर ने क्लेमोर किक मारकर दिल जीत लिया।

youtube-cover

youtube-cover

हाल ही में भारत दौरे पर WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर आए थे। उन्होंने कहा था कि वो फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि वो बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार्स के साथ प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। अब इस बात का पता चल गया है कि वो क्या काम करने यहां पर आए थे।

मैकइंटायर अब WWE में अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। पिछले कुछ साल उनके लिए बहुत ही शानदार रहे हैं। 2 बार WWE चैंपियनशिप भी उन्होंने जीती। WWE ने उन्हें शानदार पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। आने वाले समय में उन्हें और भी बड़ा पुश दिया जाएगा। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आने वाले समय में WWE में रोमन रेंस की बादशाहत वो ही खत्म करेंगे। अब देखना होगा कि मैकइंटायर का करियर आगे कैसा रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now