"मैंने Roman Reigns का बुरा हाल किया", फेमस WWE Superstar ने मौजूदा चैंपियन को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

WWE सुपरस्टार ने रोमन रेंस को लेकर कही बड़ी बात
WWE सुपरस्टार ने रोमन रेंस को लेकर कही बड़ी बात

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) ने हाल ही में रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ रिंग में नजर आने को लेकर बात की। स्मैकडाउन (SmackDown) के अंतिम एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर ने रोमन रेंस को कंफ्रंट किया और बाद में उनपर हमला भी किया था। इसी वजह से रेंस को रिंग के बाहर जाना पड़ा था और यह सैगमेंट फैंस को काफी पसंद आया था।

Ad

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने रोमन रेंस को लेकर कही बड़ी बात

SmackDown के एपिसोड में RK-Bro और द उसोज़ के बीच होने वाले टाइटल यूनिफिकेशन मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग देखने को मिली थी। इस बीच रोमन रेंस भी सैगमेंट का हिस्सा बने और बाद में ड्रू मैकइंटायर ने भी वहां एंट्री की। उन्होंने पहले उसोज़ पर हमला किया और फिर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस पर कुछ पंच लगाकर उन्हें रिंग के बाहर किया।

Talking Smack के अंतिम एपिसोड में स्कॉटिश सुपरस्टार ने इस चीज़ को लेकर बात की। उन्होंने रोमन रेंस के साथ SmackDown में हुए सैगमेंट को खास बताया। साथ ही WrestleMania Backlash बैकलैश में होने वाले 6 मैन टैग टीम मैच को हाइप किया। उन्होंने इस वीडियो में कहा:

"मुझे खास पल काफी ज्यादा पसंद है। इस इंडस्ट्री में मोमेंट्स मेरी पसंदीदा चीज़ हैं। WWE में खास पल बनाना सबसे ज्यादा जरुरी चीज़ है। जब मैंने एक उसो को धराशाई किया और फिर दोनों उसोज़ को नॉकआउट किया। इसके बाद मैंने पीछे मुड़कर देखा और रोमन रेंस से नजरें मिलाई। वो एक खास पल था। बाद में मैंने उन्हें बुरी तरह पटक दिया। मुझे यही कहना है कि WrestleMania Backlash में द ब्लडलाइन बनाम ड्रू मैकइंटायर और RK-Bro से बड़ा मुकाबला नहीं मिलेगा। यह एक बड़ा मैच है।"

आप यहां क्लिक करके पूरा इंटरव्यू सैगमेंट देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

ड्रू मैकइंटायर ने इसी एपिसोड में सैमी जेन के खिलाफ स्टील केज मैच लड़ा था। इस मैच में उन्होंने जीत दर्ज की और दुश्मनी को खत्म किया। बाद में उन्होंने रोमन रेंस के साथ स्टोरीलाइन शुरू की।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications