बॉलीवुड के 2 बड़े दिग्गज एक्टर्स के साथ काम करेंगे पूर्व WWE चैंपियन Drew McIntyre, भारत यात्रा के दौरान फैंस से किया पक्का वादा

Pankaj
WWE सुपरस्टार मैकइंटायर की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार मैकइंटायर की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

Drew McIntyre: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) हाल ही में भारत दौरे पर आए थे। मैकइंटायर भारत यात्रा के दौरान बहुत खुश थे। भारत में WWE फैंस के लिए एक स्पेशल प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने खास संकेत इस बार दिए।

Crown Jewel 2022 में कैरियन क्रॉस को हराने के बाद तुरंत भारत दौरे पर मैकइंटायर आ गए थे। कई फैंस को समझ नहीं आया कि ड्रू भारत में क्यों आए। ये बात तो तय है कि किसी कारण से ही वो यहां आए होंगे।

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने दिया बहुत बड़ा बयान

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए मैकइंटायर ने कई सवालों के जवाब दिए। भारत में नए प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने कहा,

मैं WWE की तरफ से यहां पर आया। मैं यहां पर कुछ वीडियो, सोनी के साथ बात करने, अपने बारे में बताने आया हूं। इसके अलावा जॉन अब्राहम और कृति सैनॉन के साथ एक छोटे प्रोजेक्ट पर काम करने आया हूं। मैं इसके बारे में अभी विस्तार से जानकारी नहीं दे सकता हूं। यहां पर कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स मौजूद हैं। कुछ भी हो सकता है। देखते हैं बॉलीवुड और ड्रू मैकइंटायर साथ में भी काम कर सकते हैं। मैं कुछ स्टार्स से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। WWE की दुनिया में कुछ भी हो सकता है।
ड्रू मैकइंटायर को सपोर्ट करने के लिए मैं भारतीय फैंस को धन्यवाद देता हूं। आप लोग कई साल से मेरा सपोर्ट कर रहे हैं, सभी मेरे ऊपर भरोसा कर रहे हैं, मुझे भी आप लोगों पर पूरा भरोसा है। मैं आपसे वादा करता हूं कि आप सभी लाइव शो देखना डिजर्व करते हैं। मैं आने वाले समय में अपना काम यहां पूरा कर के जाऊंगा।

youtube-cover

मैकइंटायर अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। पिछले कुछ साल उनके लिए WWE में बहुत ही शानदार रहे। 2 बार WWE चैंपियनशिप उन्होंने अपने नाम की। WWE ने भी अच्छा पुश उन्हें दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। आने वाले समय में उन्हें और भी बड़ा पुश दिया जा सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।