WWE दिग्गज Drew Mcintyre ने T20 World Cup में भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच के विजेता का नाम बताया, चौंकाने वाला बयान दिया

Pankaj
WWE सुपरस्टार मैकइंटायर ने दिया बड़ा बयान
WWE सुपरस्टार मैकइंटायर ने दिया बड़ा बयान

Drew Mcintyre: WWE में ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) अब बड़ा नाम बना चुके हैं। पिछले तीन साल उनके लिए बहुत ही शानदार रहे। WWE चैंपियन वो बने और फैंस ने भी उन्हें जमकर सपोर्ट किया। मैकइंटायर इस समय भारत दौरे पर है। यहां वो भारत के कुछ सेलिब्रिटी से मिल चुके हैं। अब उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के दूसरे सेमीफाइनल (भारत vs इंग्लैंड) को लेकर ऐसी प्रेडिक्शन की, जिसे सुनकर आप भी खुश हो जाएंगे।

Ad

पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने भारत-इंग्लैंड T20 World Cup सेमीफाइनल मैच पर दी अपनी प्रतिक्रिया

पूरी दुनिया में इस समय T20 वर्ल्ड कप 2022 का खुमार चल रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा। जो भी टीम जीतेगी वो फाइनल में पाकिस्तान का सामना करेगी। सभी चाहते हैं कि भारत की जीत हो। मैकइंटायर ने भी चौंकाने वाला बयान देते हुए भारत को सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव धमाल मचाएंगे। WWE India ने मैकइंटायर का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मैकइंटायर फोन पर जिंदर महल से बात कर रहे हैं। उनसे मैच के बारे में पूछा गया था। उन्होंने कह दिया कि वो इंडिया के साथ हैं।

Ad

आपको बता दें मैकइंटायर इस समय WWE के प्रमोशन टूर पर भारत आए हैं। हाल ही में उन्होंने प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और वरुण धवन से भी मुलाकात की। इससे पहले मुंबई आने के बाद मैकइंटायर ने सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी की तारीफ की और उन्हें वर्ल्ड का बेस्ट टी20 बल्लेबाज भी बताया।

Ad

इससे पहले भी भारत में कई WWE सुपरस्टार्स आ चुके हैं। ब्रॉन स्ट्रोमैन, न्यू डे और मैट हार्डी ने भारत आकर कुछ शोज में हिस्सा लिया था। मैकइंटायर ने हाल ही में WWE Crown Jewel इवेंट में जबरदस्त मुकाबला कैरियन क्रॉस के साथ लड़ा था। दोनों के बीच स्टील केज मुकाबला हुआ था। इस मैच में मैकइंटायर ने जीत हासिल की। उन्होंने क्रॉस से अपनी पिछली हार का बदला लिया।

मैकइंटायर शायद इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में नज़र नहीं आएंगे। भारत दौरे पर होने के कारण वो इस शो को मिस करेंगे। WWE द्वारा मैकइंटायर को बड़ा पुश अब दिया जा रहा है। क्रॉस के साथ उनकी राइवलरी शायद आगे नहीं बढ़ेगी। देखना होगा कि उनका अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा। जल्द ही इस बात का खुलासा हो जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications