पूर्व WWE चैंपियन ने 2023 Royal Rumble मैच के विजेता को लेकर की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, नाम जानकर आपको भी होगी हैरानी

..
कौन जीतेगा WWE Royal Rumble 2023
कौन जीतेगा WWE Royal Rumble 2023

Royal Rumble: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने साल 2020 का मेंस रॉयल रंबल (Royal Rumble) जीता था। साल 2023 के Royal Rumble में अब लगभग दो महीने का समय ही बचा हुआ है। ड्रू का मानना है कि पूर्व Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली (Rhea Ripley) विमेंस Royal Rumble मैच जीतने की प्रबल दावेदार हैं।

जजमेंट डे फैक्शन की एक्स फैक्टर रिया हालिया WWE प्रोग्रामिंग की सबसे मजबूत विमेंस सुपरस्टार बनकर सामने आई हैं। पिछले महीने उन्होंने Raw के एक एपिसोड के दौरान रिंगसाइड पर 140 किलो के ल्यूक गैलोज़ को बॉडीस्लैम लगाया था। Sportskeeda Wrestling को दिए इंटरव्यू में ड्रू से विमेंस बैटल रॉयल को जीतने वाले सुपरस्टार के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में ड्रू ने रिया रिप्ली को अपनी पहली पसंद बताया है। उन्होंने कहा,

"यह बहुत मुश्किल नहीं है। बेशक रिया रिप्ली! उन्होंने कई लोगों को धराशाई किया है। वो जजमेंट डे की एक्स-फैक्टर हैं, जिस तरह से रिया ने 6 फुट लंबे और 140 किलो के ल्यूक गैलोज़ को स्लैम लगाया, वह शानदार था। रिया का प्रदर्शन और जिस तरह का बैकअप उनके पास है, उससे यह अंदाजा लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है कि वो विमेंस Royal Rumble जीतने की बड़ी दावेदार हैं।"
youtube-cover

ड्रू मैकइंटायर और रिया रिप्ली पहले भी बन चुके हैं WWE Royal Rumble का हिस्सा

साल 2020 का Royal Rumble मैच जीतना ड्रू मैकइंटायर के करियर के सबसे बड़े मोमेंट्स में से एक था। इसके अलावा वो 5 बार (2010, 2011, 2013, 2019 और 2022) रंबल मैच का हिस्सा बने हैं लेकिन हर बार उन्हें नाकामी मिली है। पूर्व Raw विमेंस चैंपियन तीन बार (2019, 2021 और 2022) Royal Rumble का हिस्सा बन चुकी हैं। ऑस्ट्रेलियन स्टार साल 2021 में रनर-अप रही थीं।

साल 2023 का Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट 28 जनवरी (भारत में 29) को सैन एंटोनियो के अल्माडोम स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। विमेंस Royal Rumble का यह 6वां एडिशन होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन Royal Rumble 2023 जीतकर WrestleMania में चैंपियनशिप के लिए मौका हासिल करता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।