"भारत खूबसूरत देश है"- दिग्गज WWE Superstar ने भारतीय फैंस के सवालों का जबरदस्त तरीके से दिया जवाब

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने फैंस को दिए जवाब
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने फैंस को दिए जवाब

Drew Mcintyre: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) अभी भारत में हैं। उन्होंने इस दौरान कई बॉलीवुड एक्टर्स से मुलाकात की है। साथ ही वो WWE के इंडियन टॉक शोज़ में भी नज़र आने वाले हैं। थोड़े समय पहले ड्रू मैकइंटायर ने भारतीय फैंस के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने इस दौरान भारत में अपने टूर और भंगड़ा करने को लेकर बात की।

Ad

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने कई फैंस के सवालों के जबरदस्त तरीके से दिए जवाब

Ad

WWE India ने एक ट्वीट किया था और इसमें उन्होंने सभी फैंस को ड्रू मैकइंटायर से अपने मन के सवालों को पूछने का मौका दिया था। उन्होंने #AskDrewAnything हैशटैग के नाम से सवाल पूछने के लिए कहा था और कई फैंस ने ऐसा ही किया। मैकइंटायर ने चुनिंदा प्रशंसकों के सवालों के जवाब दिए।

एक फैन ने पूछा था कि ड्रू मैकइंटायर भारत में कितनी जगहों पर घूमे हैं। उसपर मैकइंटायर ने जवाब दिया और बताया कि वो पहली बार भारत आए हैं। उन्होंने कहा,

"मैं पहली बार भारत आया हूँ और मैं अभी मुंबई में हूँ। यह खूबसूरत देश है और मैं वापस आने का इंतजार नहीं कर सकता।"

यह रहा मैकइंटायर का फैन को दिया गया जवाब:

Ad

साथ ही एक और फैन ने मैकइंटायर से पूछा कि उन्होंने कभी भंगड़ा किया है या नहीं। उन्होंने कहा,

"भंगड़ा..... मैं यह सब कर सकता हूँ और मैं यह चीज़ साबित करूंगा। WWE Now India के साथ जुड़े रहें।"

यह रहा भंगड़ा को लेकर ड्रू का जवाब:

Ad

ड्रू मैकइंटायर का भारत में टूर किस कारण से देखने को मिला है, इसकी अभी तक जानकारी नहीं दी गई है। थोड़े समय बाद WWE Now India शो पर शायद मैकइंटायर नज़र आएंगे और वो यहां कई चीज़ों को लेकर खुलासा कर सकते हैं।

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर स्कॉटिश सुपरस्टार किसी WWE शो का हिस्सा बन सकते हैं। मैकइंटायर ने खुद बोला है कि फैंस को थोड़ा इंतजार करना चाहिए। मैकइंटायर जल्दी ही यूनाइटेड स्टेट्स वापस जा सकते हैं और SmackDown के अगले एपिसोड का हिस्सा बन सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications