WWE में अपनी मौजूदा स्थिति को लेकर कंपनी पर भड़के Drew McIntyre, रिपोर्ट में उनकी डील को लेकर बड़ी खबर

Pankaj
 WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर अहम जानकारी

Drew McIntyre: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में वो नज़र नहीं आए। कहा जा रहा है कि वो अपनी मौजूदा स्थिति से गुस्से में है।

WWE SmackDown में इस हफ्ते द ब्रॉलिंग ब्रूट्स का सामना द इम्पीरियम के साथ हुआ था। इस मुकाबले के लिए ड्रू मैकइंटायर को भी शेड्यूल किया गया था। उनकी गैरमौजूदगी के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इस शो से अपना नाम वापस ले लिया था।

PWInsider और The Wrestling Observer की रिपोर्ट में मैकइंटायर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि मैकइंटायर को एक फैन साइनिंग के लिए शेड्यूल किया गया था। बाद में उनकी जगह गुंथर ने ली। वेड केलर ने मैकइंटायर को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि मैकइंटायर अपनी अगली डील को लेकर खुश नहीं है। क्रिएटिव और पैसा दोनों मुद्दों से वो नाराज चल रहे हैं।

WWE WrestleMania 39 में ड्रू मैकइंटायर ने लड़ा था बड़ा मैच

WWE SmackDown के टॉप सुपरस्टार मैकइंटायर हैं। उनका शो में ना होना कंपनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कुछ दिन पहले WrestleMania 39 में मैकइंटायर ने बड़ा मैच लड़ा था। गुंथर ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप शेमस और ड्रू के खिलाफ डिफेंड की थी। इस मुकाबले में तीनों सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। कहा जा रहा था कि ड्रू ये मुकाबला जीतकर टाइटल जीत जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

मैकइंटायर की नई डील के बारे में ज्यादा जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है। जल्द ही इस बारे में बहुत बड़ा अपडेट सामने आएगा। खुद ड्रू इस बारे में जानकारी दे सकते हैं। ड्रू के लिए पिछले कुछ साल बहुत ही शानदार रहे हैं। साल 2020 में ब्रॉक लैसनर को हराकर उन्होंने अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती थी। इसी साल उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच भी जीता था। अब देखना होगा कि मैकइंटायर का आगे का करियर कैसा रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment