बॉलीवुड एक्टर John Abraham से मिले WWE दिग्गज, भारतीय फैंस को जल्द ही मिलेगा बहुत बड़ा सरप्राइज?

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर की जॉन अब्राहम से मुलाकात हुई
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर की जॉन अब्राहम से मुलाकात हुई

Drew Mcintyre: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) इस समय भारत आए हुए हैं। मैकइंटायर को भारतीय फैंस बहुत ज्यादा पसंद करते हैं और वो अभी किसी काम से इंडिया में आए हैं। उन्होंने हाल ही में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ एक फोटो पोस्ट करके बड़ी चीज़ों के संकेत दिए हैं।

Ad

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने बॉलीवुड एक्टर के साथ तस्वीर शेयर की

ड्रू मैकइंटायर ने Crown Jewel में कैरियन क्रॉस के खिलाफ मैच लड़ा था। इस मैच में उन्होंने एक बड़ी जीत दर्ज की और इसके बाद वो शायद सऊदी अरब से सीधा भारत आए। उन्होंने कुछ समय पहले एक ट्वीट था, जहां उन्होंने 'हैलो इंडिया' लिखा था। साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन की जमकर तारीफ भी की थी।

बाद में WWE India ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मैकइंटायर की तस्वीर पोस्ट करके जानकारी दी कि सही मायने में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन भारत में हैं। सभी तक यह चीज़ सामने नहीं आई है कि मैकइंटायर किस चीज़ के लिए आए हैं और उन्होंने अब सभी के मन में उत्सुकता बढ़ा दी है।

उन्होंने दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ फोटो पोस्ट की। उन्होंने यहां अपने कैप्शन के साथ फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने लिखा,

"बड़ी चीज़ें आने वाली हैं"

उन्होंने इस पोस्ट में जॉन अब्राहम, सोनी नेटवर्क इंडिया और WWE India को टैग किया। उन्होंने यहां से संकेत दिए हैं कि सोनी नेटवर्क इंडिया के किसी शो में मैकइंटायर दिखाई देंगे। यह रहा ड्रू मैकइंटायर का ट्वीट:

Ad

भारत में पहले भी WWE सुपरस्टार्स आ चुके हैं। ब्रॉन स्ट्रोमैन, न्यू डे और मैट हार्डी समेत कई स्टार्स ने इंडिया में आकर WWE के इंडिया बेस्ड शोज़ में हिस्सा लिया है। साथ ही कई स्टार्स अन्य रियालिटी शोज़ का भी हिस्सा रहे हैं। फिल्म कुछ महीनों बाद रिलीज होगी और इसका प्रमोशन अभी से शुरू हो गया है। इसमें जॉन अब्राहम भी हैं और शायद यह उनकी फिल्म के प्रमोशन से जुड़ा भी हो सकता है। कुछ दिनों में सभी को जानकारी मिल जाएगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications