"Roman Reigns को उन्हें गिफ्ट देना चाहिए"- फेमस WWE Superstar ने मौजूदा चैंपियन को दी अहम सलाह

Ujjaval
रोमन रेंस के पास इस समय दोनों वर्ल्ड टाइटल्स हैं
रोमन रेंस के पास इस समय दोनों वर्ल्ड टाइटल्स हैं

Drew Mcintyre and Roman Reigns: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने हाल ही में सैमी जेन को लेकर बात की है। उन्होंने जेन की रोमन रेंस के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा की है और इसपर अपनी राय दी है। आपको बता दें कि रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए Clash at the Castle में मैच देखने को मिलेगा।

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने सैमी जेन को लेकर दिया बड़ा बयान

ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस का SmackDown के अंतिम एपिसोड में सैगमेंट देखने को मिला था। इस दौरान दोनों के बीच ब्रॉल हुआ और यहां ड्रू मैकइंटायर ने रोमन रेंस पर क्लेमोर किक लगाने का प्रयास किया। हालांकि, सैमी जेन बीच में आ गए और उन्होंने इस मूव को खुद पर ले लिया। हालांकि, रोमन इससे पूरी तरह बच नहीं पाए।

बाद में ड्रू ने रोमन रेंस पर भी अपने फिनिशर से हमला किया। पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर थोड़े समय पहले WWE के The Bump शो पर नजर आए थे और उन्होंने यहां सैमी जेन के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ट्राइबल चीफ को सैमी को गिफ्ट देना चाहिए। उन्होंने कहा,

"उन्हें (रोमन रेंस को ) शायद सैमी जेन को एक काफी अच्छा गिफ्ट या कुछ और देना चाहिए। वो शायद उन्हें टाइटल मैच नहीं देंगे। हाँ, मुझे लगता है कि वो अपनी टी-शर्ट पर सैमी जेन का चेहरा लगा सकते हैं। उन्होंने कई क्लेमोर्स का सामना किया है और यह क्लेमोर्स दर्द पहुंचाती हैं। मेरे पास 14 नंबर के जूते हैं और यह उड़ते हुए उनके चेहरे पर गए हैं। इसी कारण उन्हें शायद अच्छा महसूस नहीं हुआ होगा।"
youtube-cover

ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस के बीच दुश्मनी में सैमी जेन भी अहम किरदार निभा रहे हैं। सैमी अपनी ओर से ब्लडलाइन में शामिल होने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर वो इस फैक्शन का हिस्सा नहीं हैं। खैर, रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर का मैच करीब आते जा रहा है और दोनों स्टार्स मिलकर इसे खास बनाना चाहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links