WWE के टॉप Superstar ने Roman Reigns पर साधा निशाना, दिग्गज के कॉन्ट्रैक्ट पर भी सवाल उठाए

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ने रोमन रेंस से कई सवाल किए
WWE सुपरस्टार ने रोमन रेंस से कई सवाल किए

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) ने हाल ही में रोमन रेंस (Roman Reigns) के बारे में बात की है। उन्होंने रोमन पर सवाल उठाए हैं क्योंकि अब ट्राइबल चीफ कम एपिसोड्स में नजर आते हैं। रोमन रेंस रेसलमेनिया (WrestleMania) के बाद से लगातार शोज़ का हिस्सा नहीं बन रहे हैं और उन्होंने अपने टाइटल्स को डिफेंड भी नहीं किया है।

Ad

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने रोमन रेंस पर साधा निशाना

ड्रू मैकइंटायर कुछ समय पहले WWE के The Bump शो का हिस्सा थे। इसी दौरान मैकइंटायर ने रोमन पर सवाल उठाए और कई चीज़ों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा:

"उनका आत्मविश्वास पहले से काफी ज्यादा ऊपर है। हमें हमेशा से पता है कि रोमन रेंस कितने अच्छे हैं। वो रिंग में जबरदस्त काम करते हैं। वो कुछ चीज़ों में पीछे रहते थे और मुझे लगता है कि यह उनका कैरेक्टर था और जैसे वह रिंग के बाहर रहते थे क्योंकि अंत में वो असली रोमन थे। वो पूरी तरह खुद पर और आने परिवार पर ध्यान देते हैं और यह चीज़ वो खुद बोलते हैं लेकिन असल में वो खुद पर ही ध्यान देते हैं। उन्होंने खुद को मान लिया है और इसी वजह से वो उस स्तर पर पहुँच गए हैं जिसपर हम जाने का कभी सोच नहीं सकते हैं और यह उनके लिए अच्छी चीज़ है।"

ड्रू मैकइंटायर ने आगे यह बताया कि रोमन रेंस को हराना मुश्किल रहा है। उनके अनुसार WWE को एक ऐसे सुपरस्टार की जरूरत है जो रेंस से दोनों टाइटल ले पाए। उन्होंने आगे कहा,

"हमारे लिए जो खराब चीज़ है, वो यह है कि उनके पास दोनों टाइटल्स हैं और वो सभी शोज़ पर नजर नहीं आ रहे हैं। हमें वो टाइटल्स वापस चाहिए और मैं उनके खिलाफ इन्हें हासिल करने से पीछे नहीं हटूंगा। उन्हें कॉन्ट्रैक्ट ऑफर नहीं किया गया था, उन्होंने खुद कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और इसी वजह से अगर वो हमेशा शोज़ पर नहीं रहेंगे तो फिर अच्छी चीज़ यही रहेगी कि हम इनसे टाइटल्स वापस लेने की कोशिश करें। हमें एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है तो उनके सामने खड़ा हो और हमें ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो उन्हें धराशाई करने में सफल हो।"

आप नीचे The Bump का पूरा एपिसोड देख सकते हैं:

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications