WWE के बड़े शो में अचानक एंट्री कर Seth Rollins के ऊपर अटैक करने के बाद पूर्व चैंपियन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Seth Rollins: WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के ऊपर फिन बैलर (Finn Balor) लगातार अटैक कर रहे हैं। अब उन्होंने ट्विटर के जरिए दो शब्दों का संदेश भी भेजा है।

Money in the Bank 2023 में सैथ रॉलिंस और फिन बैलर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। पिछले हफ्ते इस मुकाबले का ऐलान किया गया था। Raw की शुरूआत इस हफ्ते रॉलिंस ने की। वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ओपन चुनौती देने वाले थे लेकिन इससे पहले ही बैलर ने उनके ऊपर अटैक कर दिया। रॉलिंस की हालत इस बार बैलर ने खराब कर दी। WWE ऑफिशियल्स ने आकर उन्हें रोका लेकिन वो नहीं रूके।

NXT के एपिसोड में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए मैच हुआ था। रॉलिंस ने अपने टाइटल को रिटेन किया। इसके बाद बैलर ने फिर से उनके ऊपर हमला किया। NXT में बैलर पहले अच्छा काम कर चुके हैं। अचानक यहां आकर सैथ के ऊपर अटैक करने के बाद उनकी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। उन्होंने SURPRISE FIN(NXT) लिखा।

क्या WWE Money in the Bank 2023 में Seth Rollins अपने टाइटल को रिटेन कर पाएंगे?

पिछले सात साल से बैलर कोई भी वर्ल्ड टाइटल नहीं जीत पाए। रॉलिंस और बैलर की राइवलरी पहले भी रह चुकी है। बैलर के पास इस बार बड़ा टाइटल जीतने का मौका होगा। हालांकि रॉलिंस को हराना उनके लिए आसान काम नहीं होगा।

बैलर और सैथ की राइवलरी में आगे बहुत कुछ देखने को मिलेगा। बैलर एक नए अंदाज में इस बार नज़र आ रहे हैं। अभी तक इस राइवलरी में रॉलिंस के ऊपर वो भारी पड़े हैं। फैंस को आगे जाकर बहुत मजा आएगा। रॉलिंस ने भी बहुत लंबे समय बाद वर्ल्ड टाइटल जीता है। कंपनी ने उनके लिए बड़ा प्लान जरूर बनाया होगा। Raw के अगले हफ्ते का एपिसोड बहुत शानदार होगा। सैथ वहां पर फिन से अपना बदला ले सकते हैं। दोनों के बीच होने वाले मुकाबले में कोई नई शर्त भी जोड़ी जा सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now