Seth Rollins के ऊपर बार-बार खतरनाक हमला करने के बाद फेमस WWE रेसलर ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर बताया बड़ा कारण

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Seth Rollins: WWE Raw में इस हफ्ते सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) की हालत फिन बैलर (Finn Balor) ने खराब कर दी। उन्होंने बहुत ही खतरनाक अटैक मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन पर किया। खैर अब इस पर बैलर की कड़ी प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

Raw की शुरूआत सैथ रॉलिंस ने की। वो वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए ओपन चैलेंज देने वाले थे। रिंग में फैंस उनका थीम सॉन्ग गा रहे थे और इतने में पीछे से बैलर ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उन्होंने रॉलिंस को स्टील स्टेप्स पर से कू डी ग्रा दिया। WWE ऑफिशियल्स और रेफरी ने आकर बैलर को रोका लेकिन वो नहीं रूके। बैलर ने सैथ पर लगातार तीसरी बार अपना फिनिशर लगाया।

ट्विटर पर बैलर ने रॉलिंस के ऊपर नोटिस किया। फिन ने कहा कि उन्होंने 7 साल बाद सैथ पर अपना गुस्सा निकाला।

Money in the Bank 2023 में फिन बैलर और सैथ रॉलिंस के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। पिछले हफ्ते इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान किया गया था। पिछले सात साल से बैलर कोई भी बड़ा टाइटल हासिल नहीं कर पाए। इस बार उनके पास टाइटल जीतने का बड़ा मौका होगा।

हालांकि रॉलिंस को हराना बैलर के लिए बहुत मुश्किल होगा। इस मुकाबले में तगड़ा एक्शन जरूर देखने को मिलेगा। रॉलिंस इस समय फाइटिंग चैंपियन के रूप में काम कर रहे हैं। कंपनी ने उनके लिए जरूर कुछ अच्छा प्लान बनाया होगा।

WWE NXT में भी Seth Rollins के ऊपर हुआ अटैक

NXT के एपिसोड में भी बैलर ने बवाल मचाया। सैथ रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड किया। दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ। अंत में रॉलिंस ने अपने टाइटल को रिटेन कर लिया। इसके बाद पीछे से बैलर ने आकर उनके ऊपर हमला किया। बाद में बैलर को रॉलिंस ने रिंग में लड़ने के लिए बुलाया लेकिन वो नहीं आए। बैलर और सैथ की राइवलरी में आगे बहुत कुछ देखने को मिलेगा। कंपनी ने अभी तक दोनों की राइवलरी को खास अंदाज में बिल्ड किया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now