"WWE उन्हें नया Brock Lesnar बनाने वाला था"- फेमस Superstar को लेकर हुआ बहुत बड़ा खुलासा

Ujjaval
WWE सुपरस्टार को नया ब्रॉक लैसनर बनाना चाहती थी कंपनी
WWE सुपरस्टार को नया ब्रॉक लैसनर बनाना चाहती थी कंपनी

Brock Lesnar and Gable Steveson: रेसलिंग जर्नलिस्ट डेव मेल्टजर ने हाल ही में बताया है कि WWE असल में गेबल स्टीवसन को अगला ब्रॉक लैसनर बनाना चाहता था। हालांकि, यह चीज़ किसी भी तरह से संभव नहीं हो पाई। ब्रॉक लैसनर को WWE इतिहास के सबसे खतरनाक सुपरस्टार्स में गिना जाता है और शायद WWE का गेबल को उनके स्तर पर लेकर जाने का प्लान था।

WWE में इस समय गेबल स्टीवसन का जिक्र देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि, 22 साल के इस सुपरस्टार ने WWE के साथ पिछले साल डील साइन की थी। अभी तक उन्होंने प्रमोशन में अपना पहला मैच नहीं लड़ा है। ब्रॉक लैसनर को आते ही WWE में सफलता मिली थी और WWE स्टीवसन के साथ भी कुछ ऐसा ही करना चाहता था।

प्रसिद्ध रेसलिंग जर्नलिस्ट डेव मेल्टजर कुछ समय पहले Sunday Night के Main Event TSN रेडियो शो पर नजर आए थे। इसी दौरान उन्होंने बताया कि गेबल को नया ब्रॉक लैसनर बनाए जाने की प्लानिंग थी। उन्होंने कहा,

"यह कुछ ऐसा था कि वो (WWE) गेबल स्टीवसन को नया ब्रॉक लैसनर बनाने थे और वो मिनेसोटा में कोच भेजने और मिनेअपोलिस में एक जगह लेने वाले थे। साथ ही रेसलिंग सीजन के दौरान वो उन्हें प्रोफेशनल रेसलर के तौर पर भी ट्रेन करना चाहते थे। हालांकि, एक ही समय पर दो चीज़ें करना एक अच्छा विचार नहीं था।"

मेल्टजर ने यह भी बताया कि WWE ने स्टीवसन के WrestleMania 38 में सीधा डेब्यू करने के प्लान्स को भी कैंसिल कर दिया। उन्होंने बताया कि स्टीवसन अभी तक WWE में बड़े स्टार बन जाते। उन्होंने कहा,

"उन्होंने डेब्यू नहीं किया था और वो (WWE) चाहते थे कि गेबल सीधा WrestleMania में डेब्यू करें और यह नहीं हो पाया। अभी तक उन्हें मेन इवेंट्स में डाल दिया जाता। एक व्यक्ति सीधा कॉलेज से बाहर हुआ और NCAA प्रतियोगिताएं जीत गया, जो उन्होंने किया। बाद में वो सीधा WWE के टॉप स्तर पर पहुंच जाते लेकिन यह नहीं हो पाया।"
youtube-cover

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को भी गेबल स्टीवसन से काफी उम्मीदें हैं

ब्रॉक लैसनर अपने निजी जीवन को लेकर काफी प्राइवेट हैं। उसी तरह गेबल भी सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। Minnesota Gophers ने लगभग दो साल पहले एक वीडियो पोस्ट की थी जहां ब्रॉक लैसनर असल में गेबल स्टीवसन को ट्रेन कर रहे थे। इससे पता चलता है कि लैसनर को भी गेबल की क्षमता नजर आती है।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।