WWE के मौजूदा चैंपियन ने रचा इतिहास, 'शतक' पूरा करते हुए बनाया जबरदस्त रिकॉर्ड 

इयो स्काई इस समय WWE विमेंस चैंपियन हैं
WWE सुपरस्टार इयो स्काई ने रचा इतिहास

Iyo Sky: इयो स्काई (IYO SKY) इस समय WWE विमेंस चैंपियन हैं। उन्होंने समरस्लैम (SummerSlam 2023) में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के खिलाफ अपना मनी इन द बैंक (Money in the Bank) ब्रीफकेस सफलतापूर्वक कैशइन किया था। इस बीच इयो स्काई ने बतौर विमेंस चैंपियन इतिहास रच दिया और शतक पूरा कर लिया है।

दरअसल, SummerSlam में बियांका ब्लेयर ने WWE विमेंस चैंपियनशिप को ओस्का और शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में डिफेंड किया था। उनके इस मैच को जीतने के बाद ही इयो स्काई ने अपने MITB ब्रीफकेस को कैशइन कर दिया था और WWE में अपना पहला बड़ी सिंगल्स चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

इसी बीच 13 नवंबर को उन्होंने विमेंस चैंपियन के रूप में अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। 3 अप्रैल, 2016 को इस चैंपियनशिप के आने के बाद वो ये कारनामा करने वाली सातवीं विमेंस स्टार हैं। उनसे पहले ये कारनामा शार्लेट फ्लेयर, एलेक्सा ब्लिस, रोंडा राउजी, बैकी लिंच, ओस्का और बियांका ब्लेयर जैसे स्टार्स कर चुके हैं। अभी भी स्काई की बादशाहत बरकरार हैं और वो जल्द ही अपना टाइटल हारते हुए दिख नहीं रही हैं।

WWE विमेंस चैंपियन Iyo Sky ने अपने ग्रुप में किया दो नए सुपरस्टार्स को शामिल

WWE Crown Jewel में कायरी सेन ने वापसी की और इयो स्काई की मदद की। इसके बाद वो डैमेज कंट्रोल ग्रुप का मेंबर बन गईं। शुरुआत में लगा था कि बेली और उनके बीच तकरार देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सेन ने बेली को माफ कर दिया और चारों स्टार्स गले मिलते हुए भी दिखाई दिए थे।

SmackDown के मेन इवेंट में डैमेज कंट्रोल का सामना बियांका ब्लेयर, ओस्का और शार्लेट फ्लेयर से हुआ था। इस मुकाबले के दौरान ओस्का ने हील टर्न लेते हुए डैमेज कंट्रोल ग्रुप को ज्वाइन कर लिया था और बियांका-शार्लेट पर अटैक कर दिया था। शॉट्ज़ी ने हालांकि उनकी मदद करने की भी की थी लेकिन डैमेज कंट्रोल ग्रुप में उन पर भी अटैक कर दिया था।

youtube-cover

उम्मीद की जा रही है कि Survivor Series विमेंस वॉरगेम्स में इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला हो सकता है। ऐसे में देखना होगा कि डैमेज कंट्रोल ग्रुप को रोकने के लिए बेबीफेस टीम में कौन सा सुपरस्टार शामिल होता है।

Quick Links